उत्तराखंड

Rudraprayag: डीएम सर प्लीज हमारे स्कूल की सड़क को ठीक कर दीजिए

Rudraprayag: वर्तमान समय में रुद्रप्रयाग के भरदार पट्टी के दर्जनों गांव को जोड़ने वाला जवाड़ी मोटर मार्ग इस समय मौत का मार्ग बना हुआ है। जहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। अगर सही समय पर मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया तो आने वाले समय में कोई बड़ी घटना हो सकती है। इस मार्ग से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल के बच्चे भी रोजाना आवाजाही करते हैं। जिसकी वजह से उनके अंदर डर बना हुआ है।

बरसात से मार्ग खराब (Rudraprayag)

जवाड़ी-रौठिया, दरमोला, सौंराखाल के साथ-साथ अन्य दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मार्ग ध्वस्त हो गया है। फिलहाल, अस्थाई व्यवस्था के तहत आवाजाही हो रही है। जो कभी भी किसी भी बड़ी घटना को जन्म दे सकती है। यह गांव जिला मुख्यालय के करीब है। इस मार्ग की स्थिति भी बदल बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: मोर्चरी में रखे हुए शव को चूहों ने कुतरा! एक आंख भी गायब

दो पहिया वाहन चालक हो रहे चोटिल

आए दिन छोटे चार पहिया वाहन खस्ताहाल (Rudraprayag Latest News) सड़क पर फंस जाते हैं। इसके अलावा दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। यानी कि सभी को अपनी जान से खेलते हुए इस मार्ग को पार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों से कई बार सड़क को ठीक करने की मांग की है।

डीपीआर हो रही तैयार (Rudraprayag News)

लोनिवि अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बासु ने कहा है की बरसात के कारण भूंधसाव हुआ था। जिसकी वजह से मार्ग खराब हो गया है। सड़क को ठीक करने के लिए 55 लाख रुपए लगेंगे। इसके अलावा वाहनों की आवाजाही के लिए 20 लाख रुपए की आवश्यकता है। सड़क को ठीक करने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: इस्तीफा देंगे विधायक दिलीप रावत! बीजेपी में मचा हड़कंप

सोशल मीडिया के माध्यम से डीएम से किया आग्रह

भरदार पट्टी के छात्रों ने सड़क को ठीक करने के लिए रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन से निवेदन किया है। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से डीएम तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया है। सभी बच्चों ने कहा है कि- डीएम सर प्लीज हमारे स्कूल की सड़क को ठीक कर दीजिए, कुछ दिन पहले ही यहां पर एक स्कूटी का भी एक्सीडेंट हुआ था जिसमें एक युवक घायल हुआ है। बता दें कि कुछ दिनों पहले डीएम प्रतीक जैन ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ इस सड़क का स्थलीय निरीक्षण भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media