उत्तराखंड

Srinagar News: श्रीनगर की तरफ जा रहा एक मैक्स वाहन सड़क पर पलटा

Srinagar News: श्रीनगर की तरफ जा रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर रुद्रप्रयाग से लगभग 4 किलोमीटर आगे श्रीनगर की तरफ जाते हुए रास्ते में हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में चालक समेत 9 लोग सवार थे। दुर्घटना में 8 यात्रियों को मामूली चोट आई है। लेकिन, वाहन चालक गंभीर रूप से घायल है।

गाड़ी में 9 लोग थे सवार (Srinagar News)

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दुर्घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने के तुरंत बाद जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा, पुलिस टीम और राहत बचाव दल तुरंत मौके पर रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: श्यामपुर में हुई बाघों की मौत से आखिरकार उठेगा पर्दा

घायल लोगों को रुद्रप्रयाग भेजो

स्थानीय पुलिस एवं रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई की और सभी घायलों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल। सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया। प्रशासन के मुताबिक सभी घायल यात्रियों को जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गंभीर रूप से घायल हुए चालक का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार हो रहा है।

इस घटनाक्रम पर जिला प्रशासन की लगातार नजर है। इस तरह की अन्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित करवाई और राहत कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: धर्मनगरी में इस डाकू से जुडी इमारत बनेगी टूरिस्ट स्पॉट

नैनीताल में भी हुआ भीषण सड़क हादसा (Uttarakhand News)

नैनीताल जिले के भवाली में बृहस्पतिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें खटीमा के अमाउं क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के चार लोगों की एक ही समय पर मौत होने पर पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस हादसे में वाहन चालक की भी दर्दनाक मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले चुफाल परिवार 35 साल पहले खटीमा के अमाउं में आकर रहने लगा था। मृतक भूपेंद्र सिंह चुफाल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा बनारस से पूरी की थी और वर्तमान में वह पत्नी और बेटे बेटी के साथ लखनऊ में रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media