Uttarakhand: टाटा कंपनी दिलाएगी उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी
Uttarakhand: उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, देश की जानी-मानी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। ऐसा होने से ग्रामीण युवाओं को भी विदेश में नौकरी करने का सुनहरा मौका मिलेगा। हर साल लगभग 200 युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है।
शॉर्ट टर्म कोर्स की शुरुआत (Uttarakhand)
सबसे पहले कंपनी उत्तराखंड के 13 आईटीआई (Uttarakhand ITI) संस्थानों को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस बनाएगी। जिसमें मकेनिकल, इलेक्ट्रिक वाहन, एडवांस्ड सीएससी मशीनिंग, रोबोटिक और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग जैसे आधुनिक ट्रेड और टेक्निकल सिलेबस में युवाओं को पूर्ण रूप से तैयार करके विदेश में प्लेसमेंट का अवसर दिलवाएगी। इसके अलावा, टाटा टेक्नोलॉजी 23 शॉर्ट टर्म कोर्स भी शुरू करवाएगी। जिनकी अवधि केवल 270 घंटे से लेकर 390 घंटे की होगी।
यह भी पढ़ें: Vote Chori: RSS सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है- Rahul Gandhi
टाटा कंपनी के पाठ्यक्रमों का उद्देश्य
कंपनी (TATA company courses Uttarakhand) द्वारा शुरू किए गए इन शॉर्ट टर्म कोर्सेज का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कम समय में ज्यादा और सही जानकारी देना है। इसके बाद वह कम समय में तैयार होकर विदेश में नौकरी कर पाएंगे। जो भी इन पाठ्यक्रम में सम्मिलित होता उन्हें मॉडर्न मशीन, ऑटोमेटिक उत्पादन लाइनें और इंटरनेशनल स्तर की गुणवत्ता मानकों के बारे में परिचित कराया जाएगा। साथ ही सभी के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Rishikesh Karnaprayag Railway: सम्मान के साथ शक्ति मशीन की विदाई
1600 छात्रों की खुलेगी किस्मत (Uttarakhand News)
पहले साल में 1600 छात्रों को मौका दिया जाएगा। अत्यधिक प्रशिक्षण और खूब मेहनत करने वाले छात्रों को अंतिम वर्ष में प्लेसमेंट का मौका मिलेगा। इनमें से भी करीब 450 युवाओं को विदेश में नौकरी मिलेगी। यह सब युवाओं के परिश्रम पर निर्भर करता है। बाकी की सब सहायता कंपनी द्वारा रहेगी जिसमें उन्हें अच्छा पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा और विदेश में नौकरी करने का मौका भी दिया जाएगा।

