राजनीतिस्पोर्ट्स

Kolkata News: शर्म करो ममता! फुटबॉल का उत्सव नहीं बल्कि राजनीतिक तमाशा

Kolkata News: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के सम्मान के दौरान अराजकता फैली। जिस पर बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

शर्म करो ममता (Kolkata News)

भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी (suvendu adhikari) ने बोला कि शर्म करो ममता। उनके द्वारा दावा किया गया है कि इस घटना ने पश्चिम बंगाल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया है। इस घटना के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के इस्तीफे के साथ-साथ आयोजन के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की है। इसके अलावा जिन लोगों ने हजारों रुपए में कार्यक्रम का टिकट खरीदा था उनके पैसे लौटाने की मांग भी की है।

यह भी पढ़ें: KV Jobs 2025: केंद्रीय विद्यालय में निकली 2,499 पदों पर बंपर भर्ती

राजनीतिक नेताओं ने लिया आनंद

उन्होंने एक अकाउंट पर पोस्ट में लिखा की घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार जिम्मेदार है। असली फुटबॉल फैंस को किनारे किया गया और राजनीतिक नेताओं ने खास एक्सेस का पूरा आनंद उठाया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों समेत उनके सहयोगी मेसी के चारों तरफ इकट्ठा हो गए। जिसके कारण हजारों की टिकट खरीद कर वहां पहुंचे लोग निराश हो गए।

स्क्रीन पर देखने के लिए मोटी रकम (Kolkata News Today)

कटाक्ष करते हुए उन्होंने यह भी लिखा कि फैंस ने इतना पैसा देकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी (messi india tour) को सामने ना देख कर स्क्रीन में देखने के लिए मोटी रकम गवाईं है। उन्होंने साफ कहा कि आयोजकों और राज्य प्रशासन ने दर्शकों का शोषण किया है। लोगों को स्टेडियम के अंदर पानी लाने की अनुमति नहीं दी गई। जिसके कारण उन्हें स्टेडियम के अंदर महंगी कीमत में पानी खरीदना पड़ा। यह फुटबॉल का उत्सव नहीं बल्कि राजनीतिक तमाशा था। जिससे बंगाल की छवि पूरे विश्व में खराब हुई है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: 5 लाख की लागत से निगम ने लगा दी पुरानी टाइल्स

उन्होंने (mamata banerjee) स्पष्ट तौर पर अपनी तीन मांगे रखी है जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा भी शामिल है। इसके अलावा आयोजन के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी की है। साथ ही जिन लोगों के पैसे खराब गए हैं उन्हें रिफंड वापस मिले ऐसा उन्होंने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media