Uttarakhand Weather Today: प्रदेश में जारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में आज मौसम का मिजाज बदल गया है। देहरादून (Uttarakhand Weather) समेत सात जनपदों में गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो रही है। इसके अलावा 3000 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। अगले दिन बुधवार को भी बारिश बनी रहेगी। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, चंपावत, उधम सिंह नगर, नैनीताल में बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।
5 डिग्री तक तापमान में होगी गिरावट (Uttarakhand Weather Today)
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार मंगलवार और बुधवार को गढ़वाल मंडल के चार और कुमाऊं मंडल के तीन जनपदों में बारिश होने की संभावना है। आज 3000 और बुधवार को 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: स्वर्ण पदक के लिए 3 लाख, राष्ट्रीय खेल में फिक्सिंग का खुलासा
पहाड़ों पर हिमपात होने की आशंका (uttarakhand snowfall)
सोमवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा सोमवार को दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने से दिन में गर्मी महसूस की गई थी। हालांकि रात और दिन में भी ठंड पड़ रही है।
बर्फबारी होने की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार आज और बुधवार को गढ़वाल मंडल के चार और कुमाऊं मंडल के चार और कुमाऊं मंडल के तीन जनपदों में गर्जन के साथ बारिश (uttarakhand rainfall) होने की संभावना है। मंगलवार यानी कि आज 3000 और बुधवार यानी कल 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में कमी आने का अनुमान लगाया गया है।