क्राइमदेहरादून

Dehradun News: एंजेल चकमा के पिता ने उत्तराखंड पुलिस पर उठाए सवाल

Dehradun News: देहरादून में त्रिपुरा के 24 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा की निर्मम तरीके से हत्या हुई। इसके बाद यह मामला पूरे देश में सुर्खियों में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। मृतक एंजल के पिता का बयान सामने आया है जिसमें वह काफी दुखी नजर आ रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक के पिता ने पुलिस पर उठाए सवाल (Dehradun News)

एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा ने उत्तराखंड पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि जो उनके बच्चे के साथ हुआ है वह किसी और के बच्चे के साथ हो। आपको पढ़कर हैरानी होगी लेकिन, एंजल के पिता बीएसएफ में है और इस वक्त मणिपुर में तैनात हैं। उन्हें 9 दिसंबर की शाम 6:30 बजे छोटे बेटे माइकल ने फोन करके घटना की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

पूरी रात रोता रहा छोटा भाई

माइकल ने बताया कि गांव वालों ने उनके बड़े भाई पर हमला किया है। वह पूरी रात रोता रहा था। उसने अपने बड़े भाई की कुछ फोटो भी भेजी थी। इसके बाद उसने बताया कि एंजल हॉस्पिटल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। तरुण प्रसाद ने सीओ से छुट्टी ली और वह देहरादून के लिए निकल गए। इसके बाद वह सबसे पहले अपने बेटे से मिले।

बाया हाथ और पैर पैरालाइज हुआ (Dehradun Tripura Boy)

जब तरुण प्रसाद अपने बेटे से मिलने अस्पताल पहुंचे तो उनके बेटे का बाया हाथ और पर पैरालाइज हो गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि उसकी पीठ में दो बार चाकू मारा गया था। उसके सर से खून भी निकल रहा था और वह कह रहा था कि पापा मुझे बचा लो। मृतक की मौसी भी पुलिस में तैनात है। वह दिल्ली पुलिस में है।

सेलाकुई थाने गए एंजल के पिता

तरुण प्रसाद ने जानकारी दी कि वह अपने बेटे से मिलने के बाद सेलाकुई थाने गए जहां उन्होंने पुलिस को सब जानकारी दी और कहां की वह घटनास्थल पर जाकर देखें कि उनके बेटे के साथ आखिर क्या हुआ। उन्होंने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी देखें।

यह भी पढ़ें: Mahendra Bhatt: उर्मिला कांग्रेस की टूलकिट- BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

नस्लभेद की हुई टिप्पणी (Dehradun Crime News)

उनके पिता ने स्पष्ट रूप से कहा की फुटेज में उन्होंने खुद देखा कि उनका लड़का एंजेल बाइक पर बैठा था और छोटा लड़का माइकल बाइक के पास खड़ा था। वह फोन पर बात कर रहा था और दोनों बाजार में सब्जी लेने गए थे। इस दौरान स्कूटी और बाइक सवार कुछ लड़के आए। वह 6 लोग थे जिन्होंने आपस में बातचीत की और फिर बाइक सवार तीन लोग उनके बेटे के पास आ गए।

उन्होंने छोटे बेटे से कुछ कहा और छोटे बेटे ने बताया कि उस पर नस्लभेदी टिप्पणी की गई। छोटे बेटे ने पहले तो उन्हें नजरअंदाज किया लेकिन बाद में प्यार से बोला कि भैया आप लोग ऐसा क्यों बोल रहे हैं हम भी तो इंडियन है। इतनी सी बात पर वह 6 लड़के भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media