देहरादूनशेयर मार्किट

Dehradun News: पीएम से नाराज हुए देहरादून के सोना व्यापारी! करेंगे प्रदर्शन

Dehradun News: पीएम मोदी के सोने ना खरीदने के बयान के विरोध में आज उत्तराखंड में सर्राफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बीते दिन बुधवार को ज्वेलर्स एसोसिएशन आफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया था। देहरादून में भी सर्राफा मंडल में विरोध जताया जाएगा।

पीएम से नाराज हुए सोना व्यापारी (Dehradun News)

प्रदेश महासचिव गुरजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आभूषणों की खरीदारी न करने की अपील का उल्टा असर हम कारोबारी और निर्माता पर पड़ रहा है। सोना ना खरीदने की बात ने हमारे कारोबार को आर्थिक नुकसान की तरफ धकेल (pm modi) दिया है। हमारे देश में सोना सभ्यता का प्रतीक है और हर त्यौहार में सोना-चांदी खरीदा जाता है। यह केवल आभूषण नहीं बल्कि धार्मिक आस्था का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Pragya Singh: ट्रेन से लापता हुई प्रज्ञा की सुलझी गुत्थी

मोमबत्ती जलाकर करेंगे विरोध

उत्तराखंड के सभी सराफा कारोबारी (gold price today) आज अपने-अपने इलाके में मोमबत्ती जलाकर सोना ना खरीदने की अपील और आयात शुल्क की बढ़ोतरी के खिलाफ सांकेतिक विरोध करेंगे। इस बारे में सर्राफा मंडल देहरादून के अध्यक्ष सुनील मेसौन ने जानकारी दी की देहरादून में शाम 7:00 बजे धामावाला स्थित सराफा बाजार में मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया जाएगा।

व्यापारियों की बड़ी चिंता (Dehradun News Today)

दूसरी बड़ी चिंता व्यापारियों की इसलिए बढ़ी है क्योंकि एक ही दिन में सोने के दाम ₹10,000 तक बढ़ गया। बता दे की सोने पर आयात शुल्क 6,000 से बढ़कर 15% तक बढ़ाया गया है। जिसकी वजह से सोना एक ही दिन में ₹10,000 तक बढ़ गया है। सर्राफा मंडल देहरादून के मुताबिक बुधवार को 24 कैरेट सोने के नाम 1.66 लाख ₹500 तक पहुंच गए थे। जबकि एक दिन पहले इसके दाम 1.55 लाख रुपए तक ही थे।

यह भी पढ़ें: Roorkee News: नशा मुक्ति केंद्र में हुई मरीज की बेरहमी से हत्या

इस मामले को लेकर व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है। सर्राफा मंडल देहरादून के अध्यक्ष सुनील मेसौन ने बताया कि एक ही दिन में आयात शुल्क बढ़ाने की वजह से सोना ₹10,000 तक बढ़ गया है। ऐसा होने पर लोगों को सोना खरीदने में काफी दिक्कत होगी। इतना ही नहीं आगे भी सोने के दाम बढ़ाने की संभावना है। अगर लोग सोना नहीं खरीदेंगे तो सोने व्यापारियों को काफी नुकसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media