उत्तराखंडराजनीति

Kotdwar News: मोहम्मद दीपक मामले में खुलकर बोली रितु खंडूरी! सब हैरान

Kotdwar News: कोटद्वार में हुए मोहम्मद दीपक और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के विवाद पर भाजपा विधायक और स्पीकर रितु खंडूरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मुद्दे पर अपने विचार रखे हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रितु खंडूरी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसी भी सामाजिक चीज को पॉलिटिकल कर देना सही नहीं है।

गले से नहीं उतर रही (Kotdwar News)

भाजपा विधायक रितु खंडूरी ने वीडियो में बयान देते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है। सामाजिक चीज को पॉलिटिकल कर देना और उसको तुरंत से राजनीतिकरण कर देना यह चीज गले से नहीं उतरती है। इसमें हर तरह का व्यक्ति अब कूद गया है और इस तरह की बातचीत हो रही है की कोटद्वार में रहना दिक्कत की बात है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: योग नगरी में गैस की कालाबाजारी का हुआ भंडाफोड़

बहुत ही शांत शहर है कोटद्वार

आगे बात करते हुए रितु खंडूरी ने कहा कि इस तरह की बातचीत भी हो रही है की कोटद्वार में रहना दिक्कत की बात है। यह बिल्कुल गलत इंप्रेशन जा रहा है पूरे भारतवर्ष में। मैं इस बात का खंडन करती हूं। हमारे शहर कोटद्वार में बहुत अच्छा शहर है। सभी लोग प्रेम प्यार से रहते हैं।

इस तरह के घटनाक्रम होते रहते हैं (Kotdwar Latest News)

रितु खंडूरी ने यह भी बोला कि इंसीडेंट होते हैं और यह नहीं कि कहीं और नहीं होते हैं। लेकिन, उसको इतना पूरी तरीके से पॉलिटिकल कर देना। लगातार इंटरव्यू हो रहे हैं पता नहीं कौन-कौन वहां पहुंच रहा है। क्या करने पहुंच रहे हैं। क्या वहां मसाला खत्म करने पहुंच रहे हैं या उसकी और उलझने जा रहे हैं।

कुछ समझ नहीं आ रहा है

मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है किस तरह की नॉरेटिव फैलाई जा रही है। बिना बात के कोई कारण नहीं होना चाहिए। हम सक्षम है और हम आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि कोटद्वार आना बंद करें।

दरअसल, उत्तराखंड के कोटद्वार में रहने वाले जिम ओनर दीपक कुमार को सोशल मीडिया पर मोहम्मद दीपक के नाम से जाना जा रहा है। कोटद्वार में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता एक 70 वर्षीय दुकानदार वकील अहमद पर उनकी दुकान के नाम को लेकर दबाव बना रहे थे। यह पूरी घटना 28 जनवरी की है जब पटेल मार्ग स्थित कपड़ों की दुकान बाबा के बाहर कार्यकर्ता जुटे थे। उस दौरान दीपक वहां मौजूद थे। दीपक ने बताया कि उस दौरान वहां धक्का मुक्की हुई और किसी ने उनसे नाम पूछा तो उन्होंने गुस्से में कहा कि मेरा नाम मोहम्मद दीपक है। दीपक ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें: Haridwar Crime: फिल्मी अंदाजे में पुलिस टीम पर हुआ हमला, सब हैरान

दोबारा पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता (Kotdwar News Today)

31 जनवरी को कुछ बजरंग दल के सदस्य एक बार फिर दुकान के बाहर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए दीपक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। साथ ही उन पर ऑनलाइन विवादित सामग्री जारी करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान दो प्रदर्शनकारी के खिलाफ दो केस दर्ज हुए और पुलिस ने दीपक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media