Haridwar: शहर से गांव तक चला स्वच्छता अभियान, 100 मीट्रिक टन कूड़ा साफ
Haridwar: आज हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश में तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ, सुंदर और मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से पिछले 3 महीने से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शनिवार को जनपद में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर महा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
पंतद्वीप मैदान से शुरू हुआ अभियान (Haridwar News)
महास्वच्छता अभियान का शुभारंभ पंतद्वीप मैदान से किया गया। अभियान का उद्घाटन मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल और मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने मिलकर किया। इसके अलावा हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने इलाकों से सफाई अभियान की शुरुआत भी की गई।
यह भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha: अभिभावक बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें- सीएम धामी
2 लाख से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा
स्वछता अभियान में करीब 2 लाख 28,635 लोगों ने प्रतिभा किया। अभियान के दौरान जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सफाई कार्य किया गया। यह जानकारी कंट्रोल रूम से हासिल की गई है।
100 मीट्रिक कूड़ा हुआ इकट्ठा (Haridwar News Today)
आज के इस महा मेगा स्वच्छता अभियान के दौरान कुल 100 मीट्रिक टन सूखा और गीला कूड़ा इकट्ठा किया गया। कूड़े को इकट्ठा कर उसे निर्धारित स्थलों तक पहुंचाया गया है। इस अभियान में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। महा मेगा स्वच्छता अभियान में विभिन्न स्कूलों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी भाग लिया।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरिद्वार पहुंचे
जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने दिया संदेश
अभियान के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार जनपद हरिद्वार में 3 महीने से निरंतर सफाई अभियान चल रहा है। इसे और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए आज महा मेगा स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने क्षेत्रवासियों, पर्यटकयों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा ना फैलाएं और कूड़े को नगर निगम एवं नगर पालिकाओं द्वारा चिन्हित कूड़ा संग्रह केदो में ही डालें। उन्होंने कहा कि सफाई एक दिन का काम नहीं बल्कि इसे अपनी दैनिक आदत में जरूर शामिल करें।
गंगा की पवित्रता बनाए रखें (Haridwar Viral News)
इसके अलावा जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि हरिद्वार एक तीर्थ नगरी है जहां देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु गंगा में स्नान के लिए आते हैं। उन्होंने सभी से अपील की है की मां गंगा की पवित्र धारा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए किसी भी स्थिति में कूड़ा कचरा गंगा में ना डालें।

