Haridwar News: ओमपुल घाट और दूधधारी क्षेत्र से निकला 3 टन कचरा

हरिद्वार

Haridwar News: कुंभ मेला-2027 से पहले धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन का विशेष स्वच्छता महाअभियान लगातार जारी है। अभियान के 16वें दिन ओमपुल घाट और दूधधारी क्षेत्र में बड़े स्तर पर सफाई कराई गई। इस दौरान घाटों और आसपास के इलाकों से करीब 3 टन कचरा एकत्रित किया गया। सफाई के लिए जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भी मदद ली गई।

सोनिका और मयूर दीक्षित के निर्देशन में चला अभियान (Haridwar News)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कुंभ मेले से पहले गंगा घाटों, मंदिर परिसरों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाना है।

5 नवंबर को अभियान के तहत ओमपुल घाट के आसपास और दूधधारी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें जिला प्रशासन, एसबीएमए, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स, आदर्श युवा समिति, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम, आईटीसी मिशन सुनहरा कल और नगर निगम हरिद्वार की टीमों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: Roorkee News: धनतेरस से भाई दूज तक बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगी नजर

जेसीबी से हटाया कचरा, नगर निगम को सौंपी जिम्मेदारी

सफाई अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर जमा कचरे और अन्य अपशिष्ट को हटाया गया। जेसीबी मशीनों की सहायता से बड़ी मात्रा में कचरा एकत्रित किया गया, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाया गया। इसके बाद कचरे के उचित निस्तारण की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई।

अभियान में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों और पर्यावरण मित्रों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

गंगा में कपड़े और कचरा न डालने की अपील (Haridwar News Today)

जिला प्रशासन ने आमजन और सामाजिक संगठनों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने से बचना जरूरी है।

लोगों से विशेष रूप से अपील की गई है कि कपड़े और अन्य अपशिष्ट सामग्री गंगा में प्रवाहित न करें, बल्कि निर्धारित स्थानों पर ही जमा कराएं। कुंभ मेले से पहले स्वच्छता अभियान के जरिए शहर के प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media