उत्तराखंड

Amit Shah News: 7 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वह विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश संगठन ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। अपने दौरे में अमित शाह जनसंवाद और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। सरकार को 4 साल पूरे हो जाएंगे। जिस मौके पर सरकार और संगठन का यह एक बड़ा कार्यक्रम होगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि 7 मार्च से ही अमित शाह चुनाव के दाव-पेच भी खेलना शुरू कर देंगे।

भाजपा प्रदेश टोली की बैठक (Amit Shah News)

अमित शाह के उत्तराखंड आवागमन (amit shah in uttarakhand) पर कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा प्रदेश टोली की बैठक भी होगी। जिसमें कोर कमेटी के सभी सदस्य शामिल होंगे। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, प्रदेश के तीनों महामंत्री और सरकार के मंत्री व कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। साथ ही वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हालात का जायजा भी लेंगे। जिसमें देखा जाएगा की पार्टी किस ओर से कमजोर और मजबूत है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: शंटिंग के दौरान एक्सप्रेस गाड़ी का कोच पटरी से उतरा

पीएम मोदी भी आएंगे उत्तराखंड

गृहमंत्री अमित शाह के अलावा प्रधानमंत्री मोदी (pm modi) भी उत्तराखंड आ सकते हैं। सरकार के 4 साल पूरे होने पर 7 मार्च के कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे। बाद में 23 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड का दौरा भी करेंगे। जिसकी तैयारियां भी संगठन ने शुरू कर दी है। इन सब के बाद भाजपा पूरी तरह से चुनावी रण में उतर जाएगी।

यह भी पढ़ें: Himachal News: इंसान की टांग मुंह में दबाकर घूमता हुआ दिखाई दिया कुत्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी (Amit Shah News Today)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी है कि राज्य टोली की बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 7 मार्च को होगी। जिसके लिए हमने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर गृहमंत्री भी चर्चा करेंगे। इसके साथ ही भविष्य की रणनीति को और ज्यादा अच्छा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media