Rishikesh News: उलटी दिशा से आ रही कार ने मारी IG की गाडी को टक्कर
Rishikesh News: ऋषिकेश में उस समय माहौल खराब हो गया जब मंगलवार को सात मोड़ के पास आईजी अनंत शंकर की सरकारी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दरअसल, उलटी दिशा से आ रही एक कार ने आईजी की गाड़ी को टक्कर मार दी। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
नींद के कारण हुई गलती (Rishikesh News)
विपरीत दिशा से आ रहा कार चालक अपनी गलती मान गया। उसने बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी। जिसके कारण ऐसा हुआ। मंगलवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्रनगर में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षकों का दीक्षांत समारोह हो रहा था।
यह भी पढ़ें: Amit Shah News: 7 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
समारोह से आ रहे थे आईजी
आईजी अनंत शंकर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षकों के दीक्षांत समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से देहरादून वापस लौटते समय शाम को करीब 3:30 बजे सात मोड़ के पास आईजी की कर को देहरादून की तरफ से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप (Rishikesh News Today)
इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस टीम को मिली। तो वह तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। शुरुआत में हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी चोटिल नहीं हुआ है। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को फिर से सुचारु किया।
यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2026: किस दिन होगा होलिका दहन? शास्त्रों के अनुसार जाने
चालक पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
सीओ नीरज सेमवाल ने जानकारी दी की देहरादून की तरफ से आ रहे कार चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसे नींद का झोंका आ गया था। जिसकी वजह से वह अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और आईजी की कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों कार काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई। पुलिस आईजी की गाड़ी को रानीपोखरी ले गई और विपरीत दिशा से आ रहे चालक की गाड़ी को कोतवाली ऋषिकेश में लाया गया। पुलिस ने तत्काल रूप से दूसरी गाड़ी मंगवाकर आईजी को देहरादून भिजवाया। चालक ने लिखित में अपनी गलती स्वीकारी और माफी मांगी जिसके बाद उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

