ऋषिकेश

Rishikesh Accident: शादी से लौट युवकों की कार नहर में गिरी! दो की हुई मौत

Rishikesh Accident: ऋषिकेश के छह युवक शादी समारोह में शामिल होने नजीबाबाद गए थे। वहां से देर रात लौटते समय युवकों की बोलेरो कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़कर गंग नहर में गिर गई। इस गंभीर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल है। घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

क्या है पूरा मामला? (Rishikesh Accident)

दरअसल, ऋषिकेश से नजीबाबाद में शादी समारोह में शामिल होकर 6 लोग बोलेरो से वापस ऋषिकेश की तरफ आ रहे थे। बुधवार को देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गंग नहर की रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरी। इस हादसे में बोलेरो सवार 35 वर्षीय सतीश और 30 वर्षीय सचिन की मौत हो गई है। इनके अलावा 25 वर्षीय विशाल, 28 वर्षीय मोहित, 35 वर्षीय विशाल पुत्र सुनील और 30 वर्षीय अंकित गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों का इलाज ऋषिकेश एम्स में हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: धर्म पूछकर मारपीट! हरिद्वार पुलिस ने किया साफ़ इंकार

मुनिकीरेती निवासी थे सभी

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल निवासी थे। सभी घायलों को सीएचसी समयपुर में उपचार दिलाने के बाद ऋषिकेश AIIMS रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही CO नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायलों को उपचार दिलाया।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: उलटी दिशा से आ रही कार ने मारी IG की गाड़ी को टक्कर

परिवार में मचा कोहराम (Rishikesh Accident News)

मृतकों के परिवार में इस समय कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल गाड़ी अनियंत्रित कैसे हुई? इन कारणों का पता नहीं लग पाया है। जब घायलों की स्थिति ठीक हो जाएगी तब उनसे जानकारी ली जाएगी। वर्तमान समय में जीवन का किसी भी प्रकार से भरोसा नहीं किया जा सकता। जिनकी शादी से होकर वह लोग वापस आए थे उनमें भी गम का माहौल है। हंसी-खुशी उन्होंने सभी को विदा किया था। लेकिन, किसी को भी अंदाजा नहीं था कि इस प्रकार का कोई हादसा हो जाएगा। सभी से आग्रह है कि देर रात को यात्रा करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media