Uttarakhand: जेल में बंद प्रधान! फिर भी सरकारी खाते से हुई लाखों की धोखाधड़ी
Uttarakhand: उत्तराखंड से भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के ग्राम दराउ से सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की खबर सामने आई है। गांव की महिला प्रधान नाजिया 13 दिसंबर से जेल में बंद है। इसके बाद भी उसके पति द्वारा सरकारी डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करके लाखों रुपए सरकारी खाते से निकलने का आरोप लगाया गया है।
भाजपा नेता की बीवी सलाखों के पीछे (Uttarakhand)
कथित धोखाधड़ी का खुलासा किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस वार्ता में किया है। साथ ही जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। यह पूरा मामला उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र के गांव दराउ का है। जुलाई 2025 में पंचायत चुनाव हुए थे जिसमें ग्राम दराउ से भाजपा नेता अब्दुल गफ्फार की बीवी नाजिया ने ग्राम प्रधान का चुनाव जीता था।
यह भी पढ़ें: Avimukteshwaranand Matter: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद होंगे गिरफ्तार?
चुनाव के दौरान पुलिस कर रही थी तलाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव लड़ने के समय नाजिया कोटद्वार में तीन मुकदमों में वांछित थी। उस दौरान पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। इन सब के बाद 13 दिसंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और तब से वह पौड़ी जेल में बंद है।
कांग्रेस विधायक ने खोली पोल (Uttarakhand News)
कांग्रेस किच्छा विधायक तिलक राज बीहड़ ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। रुद्रपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें इतना बड़ा खुलासा किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है की जेल में बंद होने के बावजूद भी नाजिया का डिजिटल सिगनेचर सर्टिफिकेट फ्रिज नहीं किया गया है। उसके सरकारी खाते से 10 लाख से ज्यादा रुपए ट्रांसफर होने की बात भी कही है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: कनखल क्षेत्र में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग
इस पूरे मामले में कांग्रेस विधायक तिलक राज बीहड़ (udhamsingh nagar news) ने कहा है कि जब प्रधान जेल में बंद थी तब नियम के अनुसार उनकी डीएससी तत्काल प्रभाव से निलंबित या फिर फ्रिज की जानी चाहिए थी। लेकिन, ऐसा नहीं किया गया जिसके कारण सरकारी धन की निकासी संभव हो पाई। हमने नितिन सिंह भदोरिया (जिलाधिकारी) से इस पूरे मामले की निष्पक्ष राज करने और 3 दिन के अंदर ग्राम प्रधान के पति और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तय समय कार्रवाई नहीं हुई तो डीएम कार्यालय के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे जो की अनिश्चितकालीन होगा।

