Sanam Teri Kasam Collection: करोड़ों में खेल गई सनम तेरी कसम
Sanam Teri Kasam Collection: साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म सनम तेरी कसम ने ऑडियंस को खूब रुलाया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई थी लेकिन इसने सरू और इंदर के प्रेम को एक नई परिभाषा दी थी। 9 साल बाद फिल्म को सिनेमाघर में 7 फरवरी को दोबारा से रिलीज किया गया है। अभिनेता हर्षवर्धन राणे और अभिनेत्री मावरा होकेन की रोमांटिक जोड़ी (Sanam Teri Kasam Re-Release) ने फिल्म में लीड रोल निभाया था। फिल्म ने अपना एक अलग ही फैन बेस स्थापित किया था। इस फिल्म के गाने लोगों को आज तक पसंद आते रहे है।
दोबारा रिलीज होने पर मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल
सनम तेरी कसम को बॉक्स ऑफिस (Sanam Teri Kasam Box Office Collection) पर दोबारा रिलीज हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने दोबारा रिलीज होने पर सबको चौंका दिया है। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। सनम तेरी कसम के दोबारा रिलीज होने पर नई रिलीज हुई फिल्में कलेक्शन में काफी पीछे रह गई।
सनम तेरी कसम (sanam teri kasam tickets) ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने लवयापा और बदमाश रवि कुमार और हॉलीवुड की दोबारा रिलीज इंटरस्टेलर जैसी नई रिलीज से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें: Crime Patrol: एक्टर्स नहीं करते मेकअप, 22 राज्यों की शूटिंग! जानिए सच्चाई
करोड़ों में खेल गई सनम तेरी कसम
सनम तेरी कसम ने दोबारा रिलीज होने के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 से 4.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 72016 में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तो इसमें केवल 1.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 9 करोड़ रुपए था। करोड़ आज जब फिल्म द्वारा रिलीज हुई है, तो पहले ही दिन उसने ओरिजिनल रिलीज के समय का 50% लाइफटाइम कलेक्शन हासिल कर लिया है।
फिल्म का बजट था 14 करोड़
सनम तेरी कसम वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर और अच्छी ग्रोथ दिखा सकती है। फिल्म को 14 करोड़ के बजट (Sanam Teri Kasam Budget)में बनाया गया था और उसे समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। लेकिन इस बार द्वारा रिलीज होने पर सनम तेरी कसम सुपर हिट हो सकती है।