उत्तराखंडराजनीति

CM Dhami: विकास के हर कदम को कांग्रेस भटकाने की कोशिश करती है- सीएम धामी

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरि मेले के शुभारंभ के मौके पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में किसी भी हालत में कट्टरपंथी और घृणित सोच को पनपने नहीं दिया जाएगा। जब हम सख्त कार्रवाई करते हैं तो कांग्रेस को तकलीफ होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिन घुसपैठियों को उन्होंने देवभूमि में जगह दी उन्हें हमने बाहर का रास्ता दिखाया है।

पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ (CM Dhami)

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत तरीके से किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस मेले को पूरे साल संचालित करने की दिशा में आवश्यक कार्य होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि धाम को स्थाई और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य भी तय किया गया है।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी! एक व्यक्ति की हुई मौत

आवागमन सुगम बनाने के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए आवागमन को सुगम बनाने और मूलभूत सुविधाओं को सही से देने के भी निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 74.54 करोड़ की लागत से लोकार्पण और शिलान्यास भी किया है।

कांग्रेस पर गरजे (CM Dhami News)

अपने भाषण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब भी जनहित में सरकार कोई ठोस निर्णय लेती है तो कांग्रेस की अर्बन नक्सल टूल किट एकदम से सक्रिय हो जाती है। विकास और सुधार के हर कदम को कांग्रेस भटकाने की कोशिश करती है। विपक्ष को हमारे देवभूमि की अस्मिता की रक्षा के लिए कठोर निर्णय हजम नहीं हो रहे। उन्हें अपच हो रही है। लेकिन उत्तराखंड की जागरूक जनता सब समझने लगी है। वह यह भी जानती है कि हमारे निर्णय राजनीति के लिए नहीं बल्कि प्रदेश के हित के लिए हैं।

यह भी पढ़ें: Haldwani News: गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव

आइटीबीपी जवानों से की बातचीत

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट से 36वीं वाहिनी आइटीबीपी पहुंचकर सभी जवानों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्हें उपहार भेंट किया और उनका उत्साह बढ़ाया। सिपाहियों से सीएम ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में हमारे वीरों का योगदान अतुलनीय है। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में तैनात हमारे वीर जवान देशवासियों की सुरक्षा का सशक्त कवच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media