Dehradun News: होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर हुआ विवाद
Dehradun News: देहरादून में चकराता रोड पर सोमवार शाम को दो पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। आपसी मतभेद होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई। दोनों पक्षों में हुई लड़ाई के कारण सड़क जाम हो गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इन सब के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा विवाद? (Dehradun News)
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को चकराता रोड पर किशोर और किशोरियां एक दूसरे पर पानी से भरे गुब्बारे फेंक रहे थे। मोबाइल के दुकानदार ने जब मना किया तो किशोर ने दुकानदार और उसके साथियों पर हमला कर दिया। दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी जाकर दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस छोटे से मामले को इतना बड़ा बना दिया की तीन से चार युवकों को चोटें तक आई है। देखते ही देखते आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई और ट्रैफिक जाम भी हो गया।
यह भी पढ़ें: CM Dhami: विकास के हर कदम को कांग्रेस भटकाने की कोशिश करती है- सीएम धामी
पुलिस के सामने शुरू हुई गाली गलौज
स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। पुलिस के समझाने पर सब शांत हुए और दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूरा मामला शांत होने के बाद सड़क से भीड़ हटाई गई।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी! एक व्यक्ति की हुई मौत
सीओ सिटी ने दी जानकारी (Dehradun Latest News)
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने जानकारी दी कि सोमवार शाम को चकराता रोड पर दीपक निवासी मोबाइल मार्ट चकराता रोड और उसका दोस्त अक्षय और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हुई। गुब्बारे फेंकने के कारण दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से थाने में शिकायती पत्र दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। फिलहाल जान चल रही है इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

