Rishikesh News: चीला की तरफ जा रहे स्कूटी सवार पर हाथी ने किया हमला
Rishikesh News: हरिद्वार से चीला पावर हाउस की तरफ जा रहे एक स्कूटी सवार युवक पर हाथी ने हमला किया। गनीमत रही कि युवक ने भाग कर अपनी जान बचा ली। लेकिन, गुस्से में हाथी ने स्कूटी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
क्या है पूरा मामला? (Rishikesh News)
यह घटना बृहस्पतिवार की है जब शाम करीब 6:30 बजे हरिद्वार निवासी राहुल रावत अपने पिता से मिलने जिला पावर की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही चंडी गेट से चीला की तरफ बढ़ें तो उनपर हाथी ने अचानक से हमला कर दिया। हालांकि, दिमाग का इस्तेमाल करते हुए राहुल ने भाग कर अपनी जान बचा ली। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उनके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। हाथी ने राहुल की स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: होली के दिन तेज धारा में बहा युवक! SDRF टीम की पड़ी नजर
क्विक रिस्पांस टीम की लापरवाही
चंडी गेट से चिल्ला के बीच हाथियों (rishikesh latest news) की आवाजाही बनी रहती है। इस घटना की जानकारी क्विक रिस्पांस टीम को दी गई। आरोप लगाया गया कि क्विक रिस्पांस टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस मामले में उपवन क्षेत्र अधिकारी का कहना है कि उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। सूर्यास्त होने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक है। अब सवाल यह भी उठता है कि जब शाम करीब 6:30 बजे यह घटना हुई है। इस समय वाहनों की आवाजाही पर रोक रहती है तो युवक स्कूटी पर सवार होकर पार्क क्षेत्र में कैसे घुस आया।
यह भी पढ़ें: Khatima News: खटीमा निवासी देवेश आर्य ने UPSC में सफलता की प्राप्त
क्या कार्य करती है क्विक रिस्पांस टीम? (Rishikesh News Today)
क्विक रिस्पांस टीम का कार्य पार्क क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा और जानवरों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। राजाजी नेशनल पार्क में क्विक रिस्पांस टीम का काम वन्यजीवों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का है। टीम द्वारा अवैध शिकार को रोकने, मानव और वन्य जीव संघर्ष को प्रतिबंधित करने, पार्क के संवेदनशील इलाकों में ग्रस्त करने और वन्यजीवों से जुड़ी किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत कार्य करने की जिम्मेदारी है। साथ ही हाथियों और अन्य जानवरों के मानव आबादी वाले इलाके में घुसने पर उन्हें वापस जंगल की तरफ भेजने के लिए भी कार्रवाई करती है। टीम में 5-6 सदस्य शामिल होते हैं। जो कोडिया से लेकर चंडी तक के क्षेत्र को कवर करते हैं।

