क्राइमदेहरादून

Dehradun Accident: तेज रफ्तार जीप ने बच्ची को मार दी टक्कर, हुई मौत

Dehradun Accident: दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, खुशहालपुर में गुरुद्वारे के पास एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की तेज रफ्तार जीप ने 7 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। उस दौरान बच्ची सड़क पार कर रही थी। इस दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके से फरार (Dehradun Accident)

बच्ची को टक्कर मारने के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद सभी लोग इकट्ठा हो गए और बच्ची के शव को सड़क पर रख दिया। लगभग 1 घंटे तक गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रखा। फिलहाल पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: होली समारोह के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद

पीड़ित पक्ष ने किया शिकायत करने से इनकार

इस मामले में सबसे बड़ी हैरानी वाली बात यह है कि 7 वर्षीय तसमिया के परिजनों ने अपनी बेटी की मौत होने के बावजूद भी किसी भी तरह की शिकायत देने से इनकार कर दिया है। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के खुशहालपुर में घर के पास मृतक का पिता अंडे की ठेली लगाता है। उसकी बेटी घर के पास ही खेल रही थी। इस दौरान वह सड़क पार करने लगी। उस समय देहरादून की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

चश्मदीद ने दी पूरी जानकारी (Dehradun Accident News)

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची को टक्कर मारने के बाद जीप चालक जस्सोवाला के रास्ते से फरार हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखा। ऐसा करने पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। पुलिस को जानकारी दी गई तो घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंचा। ग्रामीणों ने चालक को पड़कर उस पर कार्रवाई करने की मांग की और हंगामा किया। जब मामला शांत हुआ तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें: Khatima News: खटीमा निवासी देवेश आर्य ने UPSC में सफलता की प्राप्त

बिना नंबर प्लेट के थी गाड़ी

पुलिस ने जब छानबीन के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो देखा की गाड़ी में कोई भी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। पुलिस ने जानकारी दी है कि वह चालक की तलाश कर रही है। इसके अलावा परिजनों ने किसी भी तरह की शिकायत करने से मना कर दिया है। जिस रास्ते से चालक फरार हुआ वहां से लेकर आगे के रास्तों की भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अन्य कोतवाली में भी घटना की जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media