Haldwani News: पेट्रोल कर्मियों के साथ मारपीट का मामला आया सामने
Haldwani News: हल्द्वानी से एक विवाद की खबर सामने आई है। दरअसल, रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार दो युवक बोतल में पेट्रोल लेने आए थे। जब पेट्रोल कर्मी ने पेट्रोल देने से मना कर दिया तो युवकों ने दोनों पेट्रोल कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक अराजक युवक ने अपनी बेल्ट निकालकर पेट्रोल कर्मी की पिटाई कर दी। जब हंगामा बढ़ता गया तो आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवकों को पड़कर चौकी में बंद कर दिया है।
लगातार बढ़ रही घटनाएं (Haldwani News)
इस प्रकार की विवाद की घटनाएं पूरे प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही है। जिसमें दो सवाल उठते हैं कि-क्या अब लोगों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं रहा है? या फिर आजकल लोगों में धैर्य की कमी बहुत ज्यादा होने लगी है। हल्द्वानी के इस मामले में पेट्रोल कर्मियों ने पेट्रोल ना देना कुछ गलत नहीं किया था। लेकिन, फिर भी युवकों ने उनके साथ बदतमीजी की और मारपीट की। पंप कर्मियों ने नियम का हवाला देकर बोला की बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया गया है। इस पर दोनों युवक भड़क गए और गाली गलौज शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: Jyoti Adhikari News: ब्लॉगरों की लड़ाई बनी तीन पुलिसकर्मियों के लिए सर दर्दी
अन्य साथियों को भी बुलाया
जब विवाद बढ़ा तो आरोपित युवकों में से एक ने फोन करके अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। हाथापाई के बाद एक युवक ने बेल्ट उतारी और कर्मी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद हंगामा बढ़ता गया और भीड़ इकट्ठा हो गई। सब लोगों को देखकर आरोपित युवक और उनके साथी वहां से भाग निकले।
पुलिस को दी गई सूचना (Haldwani News Today)
इस घटना की जानकारी पेट्रोल पंप प्रबंधक ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की और आरोपियों को पड़कर चौकी में बंद कर दिया। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। जब उनकी ओर से कोई कदम उठाया जाएगा तब पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें: Dehradun Accident: वाहन और चट्टान के बीच फंसा युवक! हुई दर्दनाक मौत
हालांकि, यह घटना सुनने में सबको सामान्य लग रही होगी। लेकिन, अगर समय रहते इन छोटी घटनाओं पर बड़ा एक्शन नहीं लिया गया तो आगे जाकर यह भव्य रूप धारण कर सकती है।

