नैनीताल

Nainital News: ई-रिक्शा ने कारोबारी को मारी टक्कर! हुई दर्दनाक मौत

Nainital News: हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचा पुल के नजदीक शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे भोपाल सिंह उम्र 49 वर्ष मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जिन्हें ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी। सड़क पर गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।

ई-रिक्शा ने मारी तेजी से टक्कर (Nainital News)

यह हादसा बिठौरिया नंबर एक चौफुला पुल ऊंचा पुल निवासी भोपाल सिंह के साथ हुआ। वह बड़े कारोबारी थे और प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे। अपने भाई के शव को लेने पहुंचे उनके छोटे भाई मनोज बिष्ट ने बताया कि शनिवार को सुबह चौफुला पुल के पास भोपाल के आगे खड़ा ई रिक्शा तेजी से पीछे की तरफ आया। जिसकी वजह से भोपाल सिंह को टक्कर लगी और वह पीठ के बाल सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें: Haldwani News: पेट्रोल कर्मियों के साथ मारपीट का मामला आया सामने

सर में जमा खून का थक्का

जमीन पर गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई। सर में खून का थक्का जमने के कारण उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई। जब उन्हें नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने के लिए ले जाया गया। तब रविवार को उपचार के दौरान सुबह के समय उनकी मौत हो गई। भोपाल सिंह के दो बच्चे हैं जिसमें बड़ी बेटी डिंपल 20 वर्ष की है। वह बीएससी की छात्रा है और छोटा बेटा गौतम 18 वर्ष का है जो बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। पूरा परिवार भोपाल पर ही आश्रित था।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: मरी महिला को लेकर 3 अस्पतालों में भटकते रहे घरवाले

ई-रिक्शा बना सिर दर्द (Nainital News Latest)

उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में ई-रिक्शा एक बड़ा सिर दर्द बन चुकी है। ई-रिक्शा चालकों को 25 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड लिमिट से चलने के लिए कहा गया है। लेकिन, चालक ई-रिक्शा को हवा की तरह सड़क पर दौड़ाते हैं। जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हल्द्वानी में बीते 4 महीने में ई-रिक्शा से जुड़े हादसों में तीन लोगों ने अपनी जान गवा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media