Uttarakhand Char Dham: चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज! हर सुविधा होगी खास
Uttarakhand Char Dham: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे। जिसके लिए व्यवस्थाओं को आखिरी रूप दिया जा रहा है। जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब तक 10 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। सरकार प्रत्येक यात्री को चार धाम दर्शन कराएगी।
चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज (Uttarakhand Char Dham)
चारधाम यात्रा शुरू होने के लिए कुछ ही दिन बाकी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा की यात्रा को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए सड़के ठीक की जा रही है। दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध के साथ-साथ परिवहन व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं की यात्रा मार्गों पर हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं जैसे की शौचालय, यातायात सेवाएं, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढ़ें: Khatima Cyber Fraud: नौकरी का लालच देकर अनोखे तरीके से ठगी का मामला
सड़कों पर दिया जा रहा है विशेष ध्यान
2025 की चार धाम यात्रा समाप्त होने के बाद से ही 2026 की यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड चार धाम की यात्रा राज्य के लिए एक बड़ा अवसर होता है। जब उत्तराखंड वासी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हैं और उनके लिए व्यवस्थाएं करते हैं। चार धाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू होगी जिसकी तैयारियां 2025 की यात्रा समाप्त होने के बाद से ही शुरू की गई थी। जिसमें सबसे मुख्य सड़कों को ठीक करने का काम था।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: फास्ट फूड के कारण कैंसर का बढ़ता खतरा! हो जाएं सावधान
समीक्षा बैठक लेंगे मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि जो भी श्रद्धालु उत्तराखंड दर्शन के लिए आएंगे उनका दर्शन करवाना राज्य सरकार की बड़ी जिम्मेदारी होगी। ऐसे में प्रत्येक यात्री को दर्शन हो यह राज्य सरकार सुनिश्चित करेगी। साथ ही आपदा और परिस्थितियों के अनुसार, प्रशासन भी यात्रा को लेकर समय-समय पर सूचनाओं भेजेगा। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी जारी करेगा। गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस के लिए अभी तक 5 करोड रुपए से अधिक की बुकिंग कराई जा चुकी है। चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर वह यात्रा शुरू होने से पहले एक बार समीक्षा बैठक भी करेंगे।

