Char Dham 2026: यात्रा की तयारी पूरी! 57 स्क्रीनिंग केंद्र समेत अस्पताल तैयार
Char Dham 2026: चार धाम यात्रा 2026 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है। इस बार चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं को पिछले साल की यात्रा की तुलना में मजबूत बनाने का दावा किया है। सरकार का कहना है कि इस बार की यात्रा में अच्छा मॉडल तैयार किया गया है। इस बार यात्रा आस्था तक सीमित नहीं रहेगी। बल्कि सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का नया उदाहरण पेश करेगी।
स्क्रीनिंग केंद्र हुए स्थापित (Char Dham 2026)
चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में 57 स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग से जूझ रहे रोगियों, डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों से परेशान यात्रियों की पहचान की जाएगी। साथ ही उन्हें समय पर सलाह और सहायता भी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: CM Dhami News: सीएम धामी ने क्यों की सभी दलों से एकजुट होने की अपील?
17 बेड का अस्पताल संचालित
केदारनाथ और बद्रीनाथ में 17 बेड का अस्पताल संचालित किया गया है। बद्रीनाथ में 50 बेड का हाईटेक अस्पताल जून तक शुरू हो जाएगा। पुरी यात्रा के रूट पर 25 विशेषज्ञ डॉक्टर, 178 मेडिकल ऑफिसर और 414 पैरामेडिकल कर्मियों की तैनाती की गई है।
मेडिकल अधिकारियों की तैनाती (Char Dham Yatra 2026)
मेडिकल कॉलेज और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से संसाधन बढ़ाने के लिए मेडिकल अधिकारियों की तैनाती हो रही है। साथ ही उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर 177 एंबुलेंस तैनात की जा रही है। साथ ही हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू करने की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 13 भाषाओं में स्वास्थ्य परामर्श भी जारी किया है। अगर कोई भी समस्या दिखती है तो श्रद्धालु 112, 108 और 104 हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: हरिद्वार में धूमधाम से मनाया जा रहा बैसाखी पर्व
स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया है कि चार धाम यात्रा लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा से जुड़ा एक बड़ा विषय है। इस साल की यात्रा के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग नए स्तर पर ले जाने की प्रयास कर रहा है। हर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है और यात्रा मार्ग पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट भी तैयार की गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती यात्रा रूट पर की गई है। साथ ही हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू की सुविधा भी है।

