Haridwar News: हरिद्वार में धूमधाम से मनाया जा रहा बैसाखी पर्व
Haridwar News: तीर्थ नगरी हरिद्वार में आज बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर की पौड़ी समेत गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी हुई है। बैसाखी और सद्भावना सम्मेलन को लेकर प्रशासन ने भी पूरे इंतजार किए हुए हैं। मेला क्षेत्र को जॉन और 10 जॉन और 33 सेक्टर में बांटा गया है। जहां पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी, बीडीएस और जल पुलिस के जवान तैनात है।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया (Haridwar News)
हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह समेत सभी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। ग्रहनक्षत्रों के अनुसार आज सुबह 9:41 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुका है। इस मौके पर बैसाखी पर्व पर दूर-दराज से श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। मान्यता है की बैसाखी के दिन सूर्य मकर राशि से निकलकर मेरे राशि में प्रवेश करता है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Congress: कांग्रेस के अंदर ही वोट खेल? युवा चुनाव पर बवाल
ऋतु में परिवर्तन
ज्योतिष के अनुसार बैसाखी के दिन सूर्य की दिशा में परिवर्तन होता है और ऋतु में भी परिवर्तन आता है। बैसाखी पूर्णिमा के दिन गंगा पूजन, सूर्य पूजन, गंगा स्नान और दान पुण्य करने से मनुष्य के जीवन में समृद्धि आती है। आज के दिन की गई पूजा का फल हजार वर्षों की तपस्या से मिलने वाले फल के समान होता है। कुरुक्षेत्र में एक मन सोना दान करने के बराबर भी पुण्य फल गंगा स्नान से प्राप्त हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Chardham Yatra 2027: हरिद्वार में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी
देश के कोने-कोने श्रद्धालु (Haridwar News Latest)
लड़के सुबह से ही देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं और पूरे क्षेत्र में गंगा मैया की जय जयकार लग रहे हैं। लोग पवित्र गंगा मां में डुबकी लगा रहे हैं। हर की पौड़ी पर गंगा स्नान के बाद हवन पूजा भी की जा रही है। आज पहाड़ों से कई देव डोलियां भी स्नान के लिए हर की पौड़ी आई है। घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है।
