देहरादून

Dehradun Accident: राजधानी में बढ़ता अपराध! आर्मी से रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

Dehradun Accident: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज सुबह ओवरटेकिंग के विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। एक कार सवार द्वारा दूसरी कार पर फायरिंग की गई। लेकिन, इस फायरिंग में एक बेगुनाह व्यक्ति की मौत हो गई। विवाद में हुई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक पर निकले आर्मी से रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई है। इस घटना के बाद देहरादून में दहशत का माहौल है।

ओवरटेक की घटना और फायरिंग (Dehradun Accident)

राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसका भुगतान एक निर्दोष मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को अपनी जान गवां कर चुकाना पड़ा। घटना मसूरी रोड पर मालसी क्षेत्र के पास हुई है। जहां पर दो गाड़ी वालों के बीच रास्ता ना देने को लेकर विवाद शुरू हुआ और गोलीबारी तक मामला पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: Pithoragarh: गुलदार ने एक मूकबधिर बच्ची पर हमला किया

कैसे हुई राहगीर की मौत?

आरोपियों द्वारा कार रोकने के लिए गोली चलाई गई। जो गलती से मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति के लग गई। उनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। यह घटना सुबह 6:50 की है। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी सहित राजपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंचे घटनास्थल।

दिल्ली नंबर की गाड़ी से चली गोली (Dehradun Accident News)

प्राथमिक जांच में बात सामने आई है कि मसूरी रोड पर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और स्कॉर्पियो कार चालकों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते हैं मामूली विवाद बड़े झड़प में बदल गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा किया और उसे रुकवाने के चक्कर में उसके टायरों पर गोली मारने शुरू की।

यह भी पढ़ें: Khatima News: चित्रकला प्रदर्शनी में खटीमा की छात्रा का चयन

फॉर्च्यूनर सवारों को पीटा

स्कार्पियो सवार लोगों ने आगे जाकर फॉर्च्यूनर कार सवारों को पीटा। और उनके वहां भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में फॉर्च्यूनर में सवार दो लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उनके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात को अंजाम देने के बाद स्कार्पियो सवार सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

कौन थे रिटायर्ड ऑफिसर? (Dehradun News)

इस पूरे हादसे में अपनी जान गवाने वाले रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ब्रिगेडियर मुकेश जोशी रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते थे। उन्हें क्या पता था कि लग्जरी कार में सवाल अराजक तत्व उनकी जान ले लेंगे। जब हादसे में उन्हें गोली लगी और वह गिर पड़े तो आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल उनके परिवार में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media