क्राइमदेहरादून

Dehradun Firing Case: गोलीकांड में बड़ा खुलासा! GEN Z Club का मामला

Dehradun Firing Case: बीते दिन सोमवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गोलीकांड हुआ। जहां फिल्मी स्टाइल में युवकों ने बिना किसी डर के एक दूसरे की गाड़ियों का पीछा करते हुए फायरिंग की। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के सीने पर गोली लगी जिसके कारण वह मर गए।

सीसीटीवी फुटेज में कैद नजारा (Dehradun Firing Case)

यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। जिसमें दोनों कारों की खौफनाक रेस का मंजर दिख रहा है। ब्रिगेडियर जोशी की हत्या केवल हादसा नहीं बल्कि मसूरी रोड पर स्थित एक जेन जी नाइट क्लब विवाद का बड़ा परिणाम है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवती को लेकर क्लब के बाउंसर और बदमाशों के बीच विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें: Khatima: दंडवत करते हुए खटीमा से पूर्णागिरि धाम जा रहा श्रद्धालु

क्या है पूरा मामला?

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत का यह पूरा घटनाक्रम मसूरी रोड स्थित जेन जी क्लब (gen z club dehradun) से शुरू हुआ है। जेन जी क्लब में रविवार की रात को पार्टी शुरू हुई थी जो सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे तक चलती रही। वहां पर एक युवती आई जिसे लेकर क्लब में मौजूद स्कार्पियो सवार युवको की अन्य युवको से कहासुनी हो गई। जब क्लब के कर्मचारियों और बाउंसरों ने बीच बचाव किया तो विवाद और बढ़ गया।

बदला लेने के लिए निकले बदमाश (Dehradun News)

बाउंसरों ने विवाद बढ़ता देख स्कार्पियो सवार युवकों को धक्के मार कर क्लब से बाहर निकाल दिया। बाहर भी मामले को लेकर मारपीट हुई तो आरोपियों की स्कॉर्पियो का पीछे का पूरा शीशा टूट गया। इसका बदला लेने के लिए आरोपी युवक सुबह तक क्लब के बाहर बैठे रहे। जैसे ही कर्मचारी फॉर्च्यूनर गाड़ी से निकले तभी आरोपी उनके पीछे गए और फायरिंग करने लगे।

गाड़ियों की रेस

क्लब बंद होने के बाद तीनों कर्मचारी अपने मालिक (dehradun brigadier firing case) की फॉर्च्यूनर गाड़ी से घर के लिए निकले। उस दौरान एक कर्मचारी का मोबाइल चार्जर क्लब में छूट गया जिसे लेने के लिए वह वापस गया। उसने देखा बाहर पहले से ही स्कार्पियो सवार आरोपी घात लगाए बैठे थे। खुद को घिरता देख उसने कार दौड़ा दी और इसी के बाद दोनों कारों के बीच रेस शुरू हुई। स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर पर फायरिंग की और एक गोली ब्रिगेडियर को लग गई।

यह भी पढ़ें: Dehradun Accident: राजधानी में बढ़ता अपराध! आर्मी से रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

क्लब को आबकारी विभाग ने नोटिस किया जारी (Dehradun)

विभाग ने जेन जी क्लब के देर रात तक खुलने और युवकों के बीच विवाद शुरू होने के मामले में जांच शुरू की है। घटना के बाद क्लब प्रबंधन के मैनेजर और कर्मचारियों के फोन भी बंद हो गए थे। आबकारी विभाग ने हालात को देखते हुए क्लब परिसर में नोटिस चस्पा किया और 31 मार्च तक सीसीटीवी पर जवाब मांगा है। अगर जवाब नहीं मिला तो बार लाइसेंस कैंसल किया जाएगा। आबकारी विभाग ने जानकारी दी है कि क्लब प्रबंधन के पास क्लब का लाइसेंस मौजूद है। यह क्लब कुछ दिनों पहले तक बंद था लेकिन अचानक से फिर शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media