Rishikesh: छिद्दरवाला में बाइक-स्कूटी को बस ने मारी टक्कर, मचा हाहाकार
Rishikesh: एक दुखद खबर सामने आई है। हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर छिद्दरवाला ट्रैफिक लाइट के पास सड़क पार कर रहे एक बाइक और एक स्कूटी को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अन्य स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल है।
चालक हुआ फरार (Rishikesh)
इस घटना के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। रायवाला कोतवाली पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। 31 मार्च देर रात करीब 10:30 बजे आईएसबीटी देहरादून से एक बस हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। तब छिद्दरवाला में सड़क पार रख कर रहे मोटरसाइकिल सवार युवक और स्कूटी चालक को जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत हरिद्वार में हुई कितनी प्रगति?
घायल और मृतक की पहचान
इस घटना में बाइक सवार युवक आशुतोष बलोदी पुत्र वीरेंद्र प्रसाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा स्कूटी सवार भल्ला फार्म पंचायत भवन श्यामपुर निवासी धर्मेद्र पुत्र सुंदर सिंह गंभीर रूप से घायल है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत रायवाला कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
यात्रियों से भरी थी बस (Rishikesh News)
108 की मदद से गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र सिंह को एम ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। मृतक आशुतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवाया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी ने जानकारी दी की बस यात्रियों से भरी हुई थी। जो आईएसबीटी देहरादून से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: गरुड़ चट्टी पुल से छलांग लगाता हुआ दिखा पर्यटक
छिद्दरवाला चौक पर सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार और बाइक सवार को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की तत्काल ही मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक यात्रियों से भरी बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल इस मामले में किसी भी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जब तहरीर प्राप्त होगी तब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

