देहरादून

Dehradun News: दिव्यांशु जटराणा की मौत पर किसान संगठनों का प्रदर्शन

Dehradun News: प्रेमनगर में 23 मार्च को छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें मुजफ्फरनगर निवासी छात्र दिव्यांशु जटराणा की दर्दनाक मौत हो गई। अब इस घटना के विरोध में आज देहरादून के आशारोड़ी चेक पोस्ट पर किसान संगठनों ने बड़े विरोध प्रदर्शन का आवाहन किया है। प्रदर्शन में उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों से किसान पहुंचेंगे।

BKU के राष्ट्रीय प्रवक्ता की वीडियो (Dehradun News)

इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वीडियो जारी की है। उन्होंने किसान संगठनों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यह आंदोलन दिव्यांशु जटराणा को न्याय दिलाने के लिए हो रहा है। इसमें ज्यादा से ज्यादा किसानों की भागीदारी आवश्यक है। राकेश टिकैत ने किसानों से यह भी कहा है कि वह अपने साथ खाने-पीने की व्यवस्था करके आए। क्योंकि धरना कब तक चलेगा यह अभी निश्चित नहीं है।

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra 2027: हरिद्वार में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी

शांतिपूर्ण तरीके से रखेंगे बात

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (rakesh tikait) ने साफ तौर पर कहा है कि धरने में सभी किसान अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखेंगे। हालांकि प्रशासन के बीच बड़ी संख्या में किसानों के जुटने को लेकर चिंता बढ़ गई है। किसान संगठनों से जुड़े कई कार्यकर्ता एक दिन पहले गुरुवार को ही आशारोड़ी पहुंच गए थे। जहां उन्होंने धरना स्थल की साफ-सफाई की और बैठने के साथ-साथ पानी और अन्य बुनियादी समस्याओं की व्यवस्था की। सोशल मीडिया और वीडियो संदेशों के जरिए भी किसानों से लगातार देहरादून पहुंचने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें: Nainital: स्कूल की बसों का किराया नहीं बढ़ेगा! परिवहन आयुक्त ने दी जानकारी

देहरादून-दिल्ली मार्ग पर यातायात प्रभावित (Dehradun Latest News)

ऐसी आशंका थी कि इसके कारण देहरादून-दिल्ली मार्ग पर यात्रा प्रभावित हो सकता है। जिसको देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी। चेक पोस्ट समेत आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात हो सकते हैं। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक दिव्यांशु जटराणा को न्याय नहीं मिलेगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media