Khatima News: खटीमा में संदिग्ध चर्बी से भरे कैंटर चालक को हिरासत में लिया
Khatima News: खटीमा में ऐसी घटना हुई जिसके बाद जोरदार हंगामा जारी है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहेलिया स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार को जोरदार हंगामा किया। यह हंगामा तब हुआ जब उन्होंने संदिग्ध चर्बी से भरे एक कैंटर को पकड़ा। जिसमें उन्होंने गोवंशीय पशुओं की चर्बी होने का आरोप लगाया और चालक को पुलिस के हवाले किया है। इस मामले में नई जानकारी यही है कि पुलिस चालक समेत दो लोगों से पूछताछ कर रही है।
क्या है पूरा मामला? (Khatima News)
दरअसल, टोल प्लाजा के पास विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खटीमा से सितारगंज की तरफ जा रहे एक कैंटर को पकड़ा। जिसमें उन्होंने रखे हुए टीन के डब्बे में गोवंशीय चर्बी होने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, नगर पालिका और प्रशासन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: Nainital News: एसडीएम ने निकाला गैस सिलेंडर वितरण का समाधान
कैंटर में क्या क्या मिला?
कैंटर में लगभग 1963 टीन के कैंटर मिले। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस्लामनगर गोटिया से चर्बी गला कर दिल्ली ले है जा रही है। उन्होंने गोटिया, इस्लामनगर स्थित जिस मकान से कनस्तर ले गए थे। उसके मालिक से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
कोतवाल विजेंद्र शाह ने दी जानकारी (Khatima News Today)
इस मामले में कोतवाल विजेंद्र शाह ने जानकारी दी की कनस्तर में मिले संदिग्ध पदार्थ की जांच के लिए पशु चिकित्सक ने सैंपल लिए हैं। साथ ही नगर पालिका से भी जांच में सहयोग लिया जा रहा है। इस मामले में तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण ने जानकारी दी कि शुरुआती जांच में। इस मामले में फिलहाल पुलिस चालक समेत दो लोगों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: प्यार या सनक? युवक ने एक तरफा प्यार में खुदको मारी गोली
जब यह घटना हुई तब मौके पर प्रदीप सिंह, क्षितिज अरोड़ा, हिमांशु कन्याल, रानी चंद, सोनू दत्त, कमल कायल, कुणाल चंद, धीरज पांडे, हरिनाथ गोस्वामी, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद थे। सभी ने दिल्ली में जहां कनस्तरो से भरा कैंटर जा रहा था। वहां छापा मारने की मांग की है।

