Agniveer Course: उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए शुरू हुआ डिप्लोमा कोर्स
Agniveer Course: उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए एक राहत की खबर है। दरअसल, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अग्निवीरों के लिए डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। गढ़वाल राइफल्स के अग्निवीर बैच AV-08 के डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए 25 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।
गढ़वाल विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश (Agniveer Course)
सभी योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना पंजीकरण करें। 25 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकेगा। इस विषय में गढ़वाल विश्वविद्यालय ने आदेश भी जारी किया है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: अचानक चली तबादला एक्सप्रेस! इंस्पेक्टर- दरोगाओं के ट्रांसफर
गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर और विवि
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय और गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन (uttarakhand agniveer course) के बीच पहले अग्निवीरों को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय ने अग्निवीरों के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया है। अब इस डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
नियमों के अनुरूप होगा पंजीकरण (Agniveer Course HNBGU)
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जीआरसी, लैंसडौन के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि पंजीकरण प्रक्रिया को एमओयू की शर्तों और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप ही पूरा किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण विभाग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। जो 25 अप्रैल तक संचालित होगी। सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय में पंजीकरण करने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: अचानक चली तबादला एक्सप्रेस! इंस्पेक्टर- दरोगाओं के ट्रांसफर
क्या है पंजीकरण शुल्क?
प्रति अभ्यर्थी पंजीकरण शुल्क, 500 उपयोगकर्ता शुल्क डेढ़ सौ यानी कुल शुल्क 650 रखा गया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की 2026 वेबसाइट पर जाकर सीधा पंजीकरण कर सकते हैं।
Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University द्वारा अग्निवीरों के लिए शुरू किया गया डिप्लोमा कोर्स रक्षा अध्ययन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, सैन्य इतिहास, फिटनेस, नेतृत्व और संचार कौशल पर आधारित होगा। इसका उद्देश्य अग्निवीरों को सेना के बाद बेहतर करियर विकल्प और व्यावसायिक कौशल प्रदान करना है।

