ऋषिकेशशिक्षा

Rishikesh News: व्यायाम शिक्षकों ने क्यों शुरू की पदयात्रा? जानिए वजह

Rishikesh News: उत्तराखंड में व्यायाम शिक्षकों ने भर्ती को लेकर केदारनाथ गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर से पदयात्रा शुरू की है। यह यात्रा शुक्रवार 3 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंची। आंदोलनकारियों की मांग है कि प्राथमिक स्तर से शारीरिक शिक्षा लागू हो और व्यायाम शिक्षकों की भर्ती निकाले।

देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री से वार्ता (Rishikesh News)

आंदोलनकारी की योजना देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) से सीधी वार्ता करने की है। शुक्रवार को सभी आंदोलनकारी ऋषिकेश पहुंचे और बताया कि 19 तारीख को उन्होंने पूजा अर्चना करके यात्रा शुरू की थी।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: ब्रिगेडियर हत्याकांड मामले में एक आरोपी को लगी गोली

2016 से व्यायाम शिक्षकों की भर्ती बंद

शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि 2016 के बाद से व्यायाम शिक्षकों की भर्ती बंद है।1 जबकि नई शिक्षा नीति 2020 लागू होने के बावजूद पद सृजित नहीं किए गए हैं। जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उनकी मांग है कि सभी स्तरों पर फिजिकल एजुकेशन शिक्षकों की भर्ती हो। पद सृजन हो और स्पष्ट नीति बनाई जाए।

इन जगह पद लंबे समय से खाली (Rishikesh News Today)

आंदोलनकारी में जगदीश चंद्र पांडे, गोविंद सिंह, महेश नेगी वह वीरेंद्र सिंह आदि अन्य लोक शामिल है। सभी का कहना है कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, एलटी और प्रवक्ता स्तर पर व्यायाम शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली हैं। जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आंदोलनकारी ने बताया है कि वह मुख्यमंत्री के लिए केदारनाथ धाम का प्रसाद भी लेकर जा रहे हैं। सभी उनसे मिलना चाहते हैं और इस विषय में वार्ता करना चाहते हैं। अगर मुख्यमंत्री धामी से बातचीत नहीं हो पाई तो संगठन आगे की रणनीति बनाएगा और आंदोलन को गति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Khatima News: चकरपुर बाजार में दिनदहाड़े एक दुकान से हुए पैसे चोरी

ऋषिकेश में बढ़ता ट्रैफिक

यात्री सीजन अब शुरू हो चुका है जिसके कारण ऋषिकेश में ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। दिल्ली एनसीआर से हजारों वाहनों के तीर्थ नगरी पहुंचने से यात्रा व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हुई है। हाईवे से लेकर बाईपास तक गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को नेपाली फार्म से भी रूट डायवर्ट करना पड़ा है। सीवर लाइन के काम और राफ्टिंग वाहनों के कारण राहगीरों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media