Dehradun News: ब्रिगेडियर हत्याकांड मामले में एक आरोपी को लगी गोली
Dehradun News: देहरादून में हुए ब्रिगेडियर हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ लिया है। जिसमें से एक को गोली लगी है। इस पूरे मामले में पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गुनियाल गांव में थे आरोपी (Dehradun News)
देहरादून एसएसपी शुक्रवार रात दो आरोपियों के गुनियाल गांव में होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने जब दबिश दी तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया। दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद कबिश और दूसरे की पहचान सहारनपुर के बेहद निवासी शांतनु त्यागी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: Nainital News: भीमताल में देर रात को जंगल में मिला महिला का शव
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी अपने परिचित लोगों के साथ अपने निवास से मसूरी रोड की तरफ सुबह टहलने के लिए जा रहे थे। जब वह अपने घर से 200 मीटर दूर पहुंचे तो मसूरी रोड की तरफ से आ रही दो तेज रफ्तार कर उनके पास से गुजरी। दोनों कर में बैठे युवक एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी के सीने में लगी जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस हुई सख्त (Dehradun News Today)
इस घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सप्त कर दी है और शहर के प्रमुख चौकों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुबह के समय पुलिसकर्मी चौक और चौराहों पर तैनात है। जहां वह राहगीर और मॉर्निंग वॉक करने वालों से बातचीत कर सुरक्षा की जानकारी ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Khatima News: चकरपुर बाजार में दिनदहाड़े एक दुकान से हुए पैसे चोरी
ऑपरेशन प्रहार कर रहा वर
ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात सघन जांच अभियान चलाया। जिसमें 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और 900 लोगों से पूछताछ की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर हद मचाकर दंगा करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से चार को प्रेम नगर और तीन को डोईवाला क्षेत्र से पकड़ा गया है। पुलिस ने डोईवाला में कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों गिरफ्तार किया है जिनके पास से 310 ग्राम अवैध चरण और 52 टेट्रा पैक मारता ब्रांड देसी शराब बरामद हुई है।

