Khatima News: चकरपुर बाजार में दिनदहाड़े एक दुकान से हुए पैसे चोरी
Khatima News: खटीमा में एक अजीबोगरीब घटना हुई है। दरअसल, चकरपुर बाजार में दिनदहाड़े एक दुकान से ₹22000 की नगदी चोरी हुई। गनीमत रही की दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक दुकान के गल्ले से पैसे चोरी करता हुआ कैद हुआ है।
पुलिस ने की पड़ताल शुरू (Khatima News)
पुलिस ने इस मामले में की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार को चकरपुर बाजार स्थित जगदंबा एग्रो बीज भंडार में चोरी हुई। दुकान के मालिक सुनील प्रजापति किसी काम से दुकान से बाहर गए थे। उस दौरान दुकान में उनका कर्मचारी अंकुर मौजूद था। वह दुकान के पीछे गोदाम में बैठकर खाना खा रहा था।
यह भी पढ़ें: Nainital News: भीमताल में देर रात को जंगल में मिला महिला का शव
लोगों की मौजूदगी में हुई चोरी
हैरानी वाली बात है कि जब यह घटना हुई तब बाजार में लोग भी मौजूद थे। एक युवक मौका पाकर दुकान के गल्ले में रखी नगदी चुराकर फरार हो गया। जब दुकान स्वामी वापस लौट कर आए तो उन्हें गल्ला खुला हुआ मिला।
22 हजार रुपए हुए चोरी (Khatima News Latest)
खुला हुआ गल्ला देखकर दुकान स्वामी के होश उड़ गए। जब उन्होंने गल्ले में देखा तो उसमें रखे 22 हजार रुपए गायब थे। दुकान स्वामी ने चोरी की घटना चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी विकास कुमार को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान का मुआयना किया। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली। फुटेज देखने पर एक युवक दुकान के गल्ले से नकदी निकलते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले में चौकी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई है। जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Khatima News: खटीमा में संदिग्ध चर्बी से भरे कैंटर चालक को हिरासत में लिया
हीरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
खटीमा के झनकईया पुलिस ने 2.27 ग्राम हीरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की देर शाम लोहियाहेड पुलिस चौकी प्रभारी होशियार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम दामग्र,लोहियाहेड,, मयूर विहार से राजीव नगर चौराहे से ग्रसित करते हुए पकड़िया में आठ तार लाइन ग्राउंड पहुंची। उन्हें जंगल किनारे से 8 तार ग्राउंड की ओर से युवक आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसको घर कर पकड़ लिया।

