स्पोर्ट्स

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी चिंता उसकी गेंदबाजी

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स बहुत बेकार प्रदर्शन कर रही है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है की पांच बार की चैंपियन रही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी चिंता उसकी गेंदबाजी है। अगर उन्हें फिर से पटरी पर आना है तो इस ओर ज्यादा ध्यान देना होगा।

पहले दोनों मैच में हार का सामना (IPL 2026)

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपने पहले दोनों मैच में हर का सामना करना पड़ा है। जिसमें शुक्रवार को पंजाब किंग्स के हाथों पांच विकेट से हर मिलना भी शामिल है। गावस्कर ने एक्सपोर्ट्स कार्यक्रम में यह कहा कि हमने अब तक जो देखा उसे लग रहा है कि टूर्नामेंट के बाकी बड़े माचो में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी गेंदबाजी होगी।

यह भी पढ़ें: PM Modi in Kerala: विपक्ष केवल राजनीति के लिए काम कर रहा- पीएम मोदी

बनाने होंगे 200 से ऊपर रन

सुनील गावस्कर ने कहा कि अगर इस तरह की गेंदबाजी चलती रही तो उन्हें अपने गेंदबाजों को फिर भी मौका देने के लिए लगातार 225 से 230 के आसपास रन बनाने होंगे। और टीमों की बात करें तो उन्होंने कहा कि उनकी बल्लेबाजी काफी सही है। इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी गेंदबाजी मजबूत करना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: व्यायाम शिक्षकों ने क्यों शुरू की पदयात्रा? जानिए वजह

चेन्नई के कोच ने क्या कहा? (IPL 2026 News)

चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि वर्तमान समय में T20 क्रिकेट में पारंपरिक फिनिशर की भूमिका बहुत सही नहीं रह गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि मैच के शुरुआत में ही आक्रामक खेल खेला जा रहा है। टीम ने अपने में काफी फेरबदल भी किया है। मुझे नहीं लगता कि अब फिनिशर जैसी कोई चीज रह गई है। क्योंकि पहले गेंदबाजी में ही हर कोई ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहा है। इसलिए ऐसे बल्लेबाज होने जरूरी है जो शुरू से लेकर आखिर तक आक्रामक खेल खेले और निश्चित रूप से हमारे पास वही टीम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media