देहरादून

Dehradun News: डीएम सविन बंसल के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा

Dehradun News: देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल के खिलाफ वकीलों ने मोर्चा खोला हुआ है। वकीलों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जब तक जिलाधिकारी का स्थानांतरण नहीं होगा तब तक सभी न्यायिक कार्य बंद रहेंगे।

क्या है पूरा मामला? (Dehradun News)

बार एसोसिएशन देहरादून की आमसभा में शनिवार को अधिवक्ताओं ने देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के खिलाफ मोर्चा खोला है। पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के विरोध में मोर्चा खोला हुआ है। आमसभा भी विरोध में आयोजित हुई थी। जिसमें वकीलों ने चेतावनी दी कि जब तक जिलाधिकारी का जिले से ट्रांसफर नहीं होगा तब तक कोई भी अधिवक्ता राजस्व न्यायालय में कार्य नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें: Healthy Vitamins: इन विटामिन्स की ज्यादा मात्रा शरीर के लिए हानिकारक

अधिवक्ताओं में आक्रोश

आम सभा की बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और जिलाधिकारी के कथित निर्णय की निंदा की है। उनका कहना है कि एक सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता के खिलाफ इस तरह के कार्रवाई अनुचित है। साथ ही अधिवक्ता समुदाय की गरिमा को ठोस भी पहुंचती है।

एक व्यक्ति नहीं बल्कि बाहर की लड़ाई (Dehradun News Today)

सभा में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि यह लड़ाई एक व्यक्ति की नहीं बल्कि बाहर की लड़ाई है। सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राजस्व न्यायालय के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया। जिसके कारण बसे, टाइपिंग कार्य, स्टांप वेंडर आदि भी पूरी तरह से बंद रहे। ऐसा होने पर नायक कार्य भी प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: हरियाणा से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर पहुंची महिला

आम जनता जिलाधिकारी के साथ

हमले में सोशल मीडिया पर देहरादून की जनता जिलाधिकारी सवीं बंसल के साथ है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट डाले जा रहे हैं जिसमें सबका कहना है कि हम अपने जिलाधिकारी का पूर्ण समर्थन करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने देहरादून में आने के बाद बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अब देखते हैं कि यह मामला कैसे शांत होता है। क्या सही में बीच का कोई रास्ता निकलेगा या जिला अधिकारी का ट्रांसफर होगा या फिर अधिवक्ताओं को मुख खानी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media