देहरादून

Dehradun News: महिला अफसर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Dehradun News: देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, वसंत विहार थाना क्षेत्र में महिला अफसर राजेश्वरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतिका राजेश्वरी की बहन ने ससुराल पक्ष को दोषी ठहराया है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष ने राजेश्वरी को मानसिक रूप से परेशान किया। इसके अलावा साजिश रच कर बहन की जान ली है।

क्या है पूरा मामला? (Dehradun News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी में उरेडा में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात राजेश्वरी का विवाह 7 दिसंबर 2022 को हुआ था। उनके पति पीयूष सिंह बल्लूपुर देहरादून का निवासी था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही सास, जेठ और अन्य परिजन उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Elections: कांग्रेस के नेताओं में हाइलाइट होने की होड़

पति करता था मारपीट

यह भी बात सामने आई है कि पति राजेश्वरी से मारपीट भी करता था और बार-बार तलाक देने की धमकी देता था। राजेश्वरी के गहने, शैक्षिक प्रमाण पत्र और अन्य कीमती सामान भी ससुराल वालों ने अपने कब्जे में ले लिए थे। इस तरह की लगातार प्रताड़ना के बाद राजेश्वरी तनाव में रहने लगी थी।

पति ने दी मौत की जानकारी (Dehradun News Today)

5 अप्रैल की सुबह पति ने फोन करके सूचना दी की राजेश्वरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने इस पर संध्या जाते और उसे साजिश करार दिया है। राजेश्वरी की बहन ने पति जेठ और सास के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि शिकायत के आधार पर रविवार को FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Vikasnagar News: वन विभाग की टीम ने एक बड़े अजगर का रेस्क्यू किया

माइके से लौटी थी राजेश्वरी

ससुराल पक्ष से विवाद होने के कारण राजेश्वरी माइके से आई थी। मृतका की बहन का आरोप है कि उनकी एक छोटी बेटी है जिसे लेकर ससुराल पक्ष की तरफ से परेशान किया जा रहा था। इतना ही नहीं बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी जाती थी। हाल ही में ससुराल पक्ष के लोग उन्हें लेने गए थे इसके बाद वह उनके साथ देहरादून लौटी थी। और पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि राजेश्वरी ने ऐसा कदम उठा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media