खटीमा

Khatima News: कॉलेज की छत पर चढ़कर छात्रों ने क्यों किया प्रदर्शन?

Khatima News: खटीमा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। खटीमा के हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष समेत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की छत पर चढ़कर जोरदार प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा मामला? (Khatima News)

जानकारी मिली है कि हेमती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों की कॉपी की दोबारा जांच और पास करने की मांग के लिए छात्र संघ अध्यक्ष समेत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कॉलेज की छत पर चढ़कर जोरदार हंगामा किया।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: स्कूल परिसर में खड़ी दो बसों में लगी आग! मचा हड़कंप

कुमाऊं विश्वविद्यालय पर लगाया आरोप

छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों की तरफ से लापरवाही हुई है। प्राचार्य के समझाने के बाद करीब 3 घंटे के बाद छात्र नीचे उतरने के लिए तैयार हुए।

30% बच्चे हुए अनुत्तीर्ण

छात्र संघ अध्यक्ष रोहित जोशी के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की छत पर जाकर विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र संघ अध्यक्ष रोहित ने जानकारी दी कि पिछले दिनों जारी हुए सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में कॉलेज के 30% बच्चे अनुत्तीर्ण हुए हैं।

परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया गया (Khatima News Today)

सभी ने आरोप लगाया है कि 2 अप्रैल को कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। साथ ही कॉपियों की दोबारा जांच और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पास करने के संबंध में विश्वविद्यालय को पत्र भेजने की मांग की गई थी। लेकिन, कॉलेज ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं समझा। इसके विरोध में कॉलेज की छत पर चढ़कर उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। इस घटना की जानकारी मिलते ही खटीमा कोतवाली से पुलिस भी कॉलेज पहुंची।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: महिला अफसर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

कॉलेज के प्राचार्य ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में डॉक्टर पंकज कुमार खटीमा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने जानकारी दी की सेमेस्टर परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों की कॉपियों की दोबारा जांच के लिए विश्वविद्यालय को पत्र भेज दिया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय की तरफ से विद्यार्थियों को दोबारा कॉपियों की जांच करवाने के लिए आवेदन करने की भी सुविधा दी गई है। साथ ही सेमेस्टर परीक्षा में कई बच्चों ने टॉप भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media