Haridwar Schools Closed: 10 जुलाई को हरिद्वार के सभी स्कूल रहेंगे बंद
Haridwar Schools Closed: भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 09 जुलाई को सायं 6:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
हरिद्वार के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद (Haridwar Schools Closed)

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छात्रहित एवं बाल्यहित को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: जिला आपदा प्रबंधन टीम ने तत्परता से की समस्याएं हल
कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों एवं संबंधित विभागों (Haridwar Schools Closed 10 July) को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय या संबंधित विभाग आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

