Haridwar: समाज सेवा ही रोटरी क्लब की पहचान : डा. विशाल गर्ग
Haridwar: रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह सिडकुल स्थित एक होटल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अरोड़ा एवं सचिव मनोज सुबुद्धि का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.पी. गुप्ता और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि रोटरी क्लब कनखल वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, स्वास्थ्य शिविर, जनजागरूकता अभियान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम हुआ आयोजित
समाज सेवा ही रोटरी क्लब की पहचान : विशाल गर्ग
समारोह में डायरेक्टर विशाल गर्ग ने कहा कि समाज सेवा ही रोटरी क्लब कनखल का मूल उद्देश्य है। क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों का लाभ लगातार क्षेत्र के लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में क्लब की भूमिका की सराहना की।
गंगा स्वच्छता से लेकर रक्तदान तक चलेंगे सेवा अभियान
नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अरोड़ा एवं सचिव मनोज सुबुद्धि ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब कनखल भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाता रहेगा। उन्होंने बताया कि गंगा स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री वितरित करने जैसे सेवा प्रकल्प निरंतर संचालित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Haridwar SDM: मूसलाधार बारिश का कहर! प्रशासन ने तुरंत पहुंचाई राहत
ये रहे मौजूद
समारोह में असिस्टेंट कमिश्नर चेतन घई, अक्षय अग्रवाल, हरपाल सिंह, अनुभव गिरी, प्रदीप अग्रवाल, साहिल चावला, राजेश त्यागी, शालू सिंह, विवेक गिरी, आशीष सपरा, केशव जोशी, शैलेंद्र सिंह, डॉ. एच.के. सिंह सहित रोटरी क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

