Haridwar: भूपतवाला कॉलेज में ABVP का भगवा तूफान, चारों प्रमुख पदों पर जीत

हरिद्वार

Haridwar: राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे सामने आते ही ABVP समर्थकों में जश्न का माहौल है। चुनाव में ABVP समर्थित पैनल ने चारों प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर भगवा तूफान खड़ा कर दिया।

सन्नी शर्मा की हुंकार, चारों पदों पर परचम (Haridwar)

अध्यक्ष पद पर सन्नी शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर परी श्रीवास्तव, सचिव पद पर पारस कश्यप और कोषाध्यक्ष पद पर दिव्या पांडेय विजयी रहे। चारों प्रमुख पद ABVP समर्थित प्रत्याशियों के खाते में जाने के बाद समर्थकों ने इसे बड़ी चुनावी जीत बताया।

चाणक्य मैनेजमेंट की भी चर्चा

चुनाव के दौरान भाजपा और युवा मोर्चा से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी चर्चा में रही। समर्थकों के बीच इसे “चाणक्य मैनेजमेंट” का नतीजा बताते हुए जीत का जश्न मनाया गया।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: हरिद्वार में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा ने जीत के बाद हुंकार भरते हुए इसे युवाओं के बीच संगठन की मजबूत मौजूदगी का संकेत बताया।

जीत के बाद निकली विजय शोभायात्रा (Haridwar News)

परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर से भूपतवाला चौक तक विजय शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

ABVP समर्थकों ने इस जीत को भूपतवाला कॉलेज में संगठन के मजबूत प्रदर्शन के तौर पर पेश किया, वहीं चुनाव परिणाम के बाद कॉलेज परिसर में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media