Haridwar News: हरिद्वार में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हरिद्वार

Haridwar News: खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत आयोजित सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तीसरे दिन एथलेटिक्स और रस्साकसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में एथलेटिक्स के मुकाबले (Haridwar News)

अंडर-19 बालिका वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में ऋषिकेश की नेहा रानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। डोईवाला की हिमानी दूसरे और पिरान कलियर की अक्शा तीसरे स्थान पर रहीं।

गोला फेंक में ज्वालापुर की प्रियांशी ने पहला और डोईवाला की सृष्टि खत्री ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं चक्का फेंक प्रतियोगिता में सृष्टि खत्री प्रथम और प्रियांशी द्वितीय रहीं।

रस्साकसी में डोईवाला टीम का दबदबा

अंडर-19 बालक वर्ग की रस्साकसी प्रतियोगिता में डोईवाला विधानसभा टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। ऋषिकेश टीम दूसरे और पिरान कलियर टीम तीसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें: Haridwar: जनता परेशान और अधिकारी बेलगाम! भूपतवाला में BJP नेताओं का प्रदर्शन

अंडर-19 बालिका वर्ग की रस्साकसी में भी डोईवाला विधानसभा टीम प्रथम रही। ऋषिकेश विधानसभा टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तीसरे स्थान पर भी ऋषिकेश विधानसभा टीम रही।

खेल प्रतिभाओं को मंच देने पर जोर (Haridwar News Today)

जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार के अनुसार, खेल महाकुंभ 2026-27 का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना और युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिताओं के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, निर्णायक एवं संबंधित विभागों के कार्मिक मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में खेल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा प्रशिक्षकों ने सहयोग किया।

खेल प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में खेल विभाग के खेल समन्वयक गजेन्द्र एवं अंजेश कुमार, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक के रूप में रूपेश यादव, श्री पंकज रावत, शहनवाज हुसैन, मुनीर, श्री अमित नेगी, राहुल यादव, सुल्तान नौटियाल, श्रीमती प्रतिमा गौतम, सुमित एवं मुदस्सीम (समीर) सहित युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षकों एवं अन्य विभागीय कार्मिकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media