Haridwar: शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए- मुख्य विकास अधिकारी

उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar: जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने की। कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों से जुड़ी 88 शिकायतें और समस्याएं सामने आईं, जिनमें से 45 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जलभराव, अतिक्रमण और भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतें (Haridwar)

जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और राशन कार्ड समेत कई मुद्दे प्रमुख रहे। ज्वालापुर की हरिलोक कॉलोनी फेस-1 में आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों और कॉलोनी की सुरक्षा दीवार से जुड़े मामले में शिकायत दर्ज कराई गई।

वहीं, लालवाला खालसा में ग्राम समाज की भूमि पर कथित अतिक्रमण, सैदपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और बहादराबाद-बेगमपुर इंडस्ट्रियल एरिया की 60 फीट मुख्य सड़क पर लंबे समय से बने जलभराव, गंदगी और क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी गई।

यह भी पढ़ें: Haridwar: अधिवक्ता सम्मेलन में गरजे हरक सिंह रावत, वकीलों की मांगों पर सरकार को घेरा

इसके अलावा रंघड़वाला में पट्टे की भूमि को खतौनी में दर्ज कराने तथा दादूपुर गोविंदपुर स्थित शिव गंगा विहार सोसाइटी में प्लास्टिक कबाड़ के अनियंत्रित भंडारण और प्लास्टिक जलाने से हो रहे प्रदूषण को लेकर भी शिकायतें दर्ज हुईं।

अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता है, उनमें संबंधित विभाग आपसी समन्वय से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

CM हेल्पलाइन की 356 शिकायतें लंबित (Haridwar News)

जनसुनवाई के दौरान CM हेल्पलाइन की शिकायतों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सामने आया कि L1 स्तर पर 267 और L2 स्तर पर 89 शिकायतें लंबित हैं। CDO ने इन शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media