Haridwar: नगर निगम ने बढ़ाई रात्रिकालीन सफाई की रफ्तार

हरिद्वार

Haridwar: दीपावली और आगामी कुंभ मेला-2027 को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रात्रिकालीन अभियान तेज कर दिया है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत की अगुवाई में शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नगर निगम के 43 पर्यावरण मित्रों ने हिस्सा लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई की जिम्मेदारी संभाली।

ज्वालापुर से हरकी पैड़ी तक चला अभियान (Haridwar)

रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान के तहत ज्वालापुर मुख्य बाजार से सफाई कार्य शुरू किया गया। इसके बाद टीम आर्यनगर चौक, रानीपुर मोड़, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड होते हुए हरकी पैड़ी तक पहुंची। इस दौरान प्रमुख बाजारों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई, ताकि सुबह लोगों और यात्रियों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: ओमपुल घाट और दूधधारी क्षेत्र से निकला 3 टन कचरा

श्रीकांत के साथ 43 पर्यावरण मित्रों ने संभाली जिम्मेदारी

अभियान में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत, सफाई निरीक्षक आकाश फोर और सुपरवाइजर लवकेश, अनुराग व कुशाल मौजूद रहे। इनके साथ 43 पर्यावरण मित्रों ने सफाई कार्यों में सक्रिय भागीदारी की।

दीपावली के साथ कुंभ की तैयारियों पर भी नजर (Haridwar News)

नगर निगम की ओर से दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और आगामी कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए विशेष सफाई अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना है।

नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशों के क्रम में निगम द्वारा नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय नागरिकों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी स्वच्छ हरिद्वार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media