Haridwar Update: राज्य स्थापना दिवस पर हरिद्वार में साइकिल रैली का आयोजन

Haridwar Update: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओपन वर्ग बालक-बालिका साइकिल रैली का आयोजन किया गया। शुक्रवार, 6 नवंबर को आयोजित इस रैली में 97 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

योगस्थली खेल परिसर से शुरू हुई रैली (Haridwar Update)
खेल निदेशालय उत्तराखंड और जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित रैली का शुभारंभ रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर से हुआ। यहां से रैली नवोदय चौक और हीरो चौक होते हुए वापस खेल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। बालक और बालिका खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ निर्धारित मार्ग पर साइकिल चलाई।
लॉटरी से चुने गए 10 खिलाड़ी
कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार वितरण किया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ और पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से पांच बालक और पांच बालिका खिलाड़ियों का चयन कर खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।
यह भी पढ़ें: Haridwar: अप्रैल से अक्टूबर तक 38,263 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल (Haridwar Update Today)
आयोजन का उद्देश्य राज्य स्थापना दिवस को खेल गतिविधियों के साथ मनाने के साथ ही बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना रहा। साथ ही साइकिलिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी, सहायक प्रशिक्षक अनुराग राठी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरैती, वरिष्ठ सहायक शिवम रावत, कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह, राजन राणा, मंगल सिंह, अक्षय राठी, अनुराग सिंह धमांदा, गौरव कुमार, आदित्य गुप्ता और संविदा प्रशिक्षक शिवानी नैथानी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
