Dehradun News: देहरादून में दिवाली पार्टी के दौरान विवाद, 15 वर्षीय किशोर की मौत

Dehradun News: दीपावली की रात दोस्तों के साथ पार्टी करने गया 15 वर्षीय किशोर अर्श घर वापस नहीं लौटा। देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सूरी चौक के पास दोस्तों के बीच हुए विवाद के बाद उसकी मौत हो गई। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

दिवाली पार्टी में साथ ले गया था युवक (Dehradun News)
परिजनों के मुताबिक, श्रेयस नाम का एक युवक अर्श को अपने साथ दिवाली पार्टी में ले गया था। पार्टी के दौरान वहां मौजूद दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि किशोर के साथ मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि इसी मारपीट में अर्श की जान चली गई।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: हरिद्वार में धूमधाम से मना उत्तराखंड का 26वां स्थापना दिवस
दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद परिजनों ने श्रेयस और उसके साथ मौजूद अन्य युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि अर्श दोस्तों के साथ पार्टी में गया था, लेकिन वहां हुए विवाद ने उसकी जान ले ली। महज 15 साल के किशोर की मौत से परिजन सदमे में हैं।
विवाद की वजह तलाश रही पुलिस (Dehradun Crime News)
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था और घटना के दौरान वहां कौन-कौन मौजूद था, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही मारपीट में शामिल युवकों की भूमिका भी पता लगाई जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
