Haridwar: तैयार होगा नया रास्ता, धनुष पुल से बैरागी कैंप तक बढ़ेगा आस्थापथ

हरिद्वार

Haridwar: हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए आस्थापथ का दायरा बढ़ाया जा रहा है। धनुष पुल से बैरागी कैंप तक इस मार्ग को विस्तारित करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद हरकी पैड़ी की ओर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को एक अतिरिक्त रास्ता मिलेगा। साथ ही कुंभ के दौरान प्रमुख मार्गों पर भीड़ का दबाव कम करने और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी का विकल्प भी तैयार होगा।

धनुष पुल से पार्किंग तक निर्माण अंतिम चरण में (Haridwar)

बुधवार को मेलाधिकारी सोनिका ने चंडी चौक से धनुष पुल तक पैदल भ्रमण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर चल रही परियोजनाओं की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

परियोजना के तहत धनुष पुल से आस्था पुल होते हुए दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग तक मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वहीं, पार्किंग से लगे तटवर्ती क्षेत्र में करीब 270 मीटर लंबे एलीवेटेड मार्ग का निर्माण भी जारी है। मेलाधिकारी ने इस हिस्से में काम की रफ्तार बढ़ाने और जरूरत के अनुसार दिन-रात निर्माण कार्य कराने को कहा।

यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari: अंकिता की निजी चैट सार्वजनिक होने पर भड़की कांग्रेस

घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर

निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने धनुष पुल से सीसीआर के बीच बने नए घाट पर चल रहे अंतिम चरण के कार्यों को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित आवागमन, पर्याप्त रोशनी और जरूरी जनसुविधाओं की व्यवस्था निर्माण के साथ ही पूरी कर ली जाए।

इसके अलावा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और एडमिन रोड की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए नियमित निगरानी करने और प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

दो विभागों के जिम्मे विस्तार का काम (Haridwar News)

आस्थापथ विस्तार परियोजना के तहत धनुष पुल से चंडी चौक तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे हिस्से का निर्माण यूआईआईडीबी की रोड़ी बेलवाला पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत यूपीडीसीसी के माध्यम से कराया जा रहा है। वहीं, आगे इस मार्ग को बैरागी कैंप से जोड़ने का काम उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग कर रहा है।

पूरी परियोजना तैयार होने के बाद कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को अलग-अलग मार्गों पर व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान यूपीडीसीसी के परियोजना प्रबंधक सुमित मलवाल, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अभियंता भारत भूषण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media