Dehradun News: मसूरी में पिकअप की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौ

Dehradun News: मसूरी के सिविल अस्पताल मार्ग पर रविवार देर रात एक युवक की वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना सिपलिंग एस्टेट के समीप हुई। शुरुआत में पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि युवक को उसके दोस्त ने मार दिया है और मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

112 पर मिली थी दोस्त द्वारा हत्या की सूचना (Dehradun News)
मसूरी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह भाटी के अनुसार, रविवार रात करीब 10:15 बजे पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। सूचना में बताया गया था कि सतीश नाम के व्यक्ति को उसके दोस्त ने मार दिया है और वह घटनास्थल से फरार हो गया है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: जिला सैनिक परिषद की बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा
सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह भाटी, रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक रजनीश सैनी और अन्य पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले (mussoorie accident news) से जुड़ी जानकारी जुटाई।
शराब के नशे में पिकअप से लौट रहे थे दोनों
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सतीश (28 वर्ष), पुत्र जगदीश, निवासी पिक्चर पैलेस, मसूरी, जनपद देहरादून के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सतीश अपने परिचित सरजीत पुत्र बालम, निवासी आईटीएम, लंडौर, मसूरी के साथ कहीं से लौट रहे थे। सरजीत महिंद्रा पिकअप वाहन संख्या UK07 CD 2926 का चालक था। पुलिस के अनुसार, दोनों शराब के नशे में थे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की परिस्थितियों और युवक की मौत के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
परिजनों ने किया पुलिस चौकी का घेराव (Dehradun News Today)
बीती रात वाहन की टक्कर से मृत के परिजनों ने शहर के सफाई कर्मचारियों के साथ कुलड़ी पुलिस चौकी का घेराव किया और जाम लगा दिया। उसके बाद पिक्चर के मॉल रोड बैरियर पर जाम लगा दिया।
पिक्चर पैलेस बैरियर पर अफरा तफरी का माहौल है। परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने और शख्त से शख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी मृतक के परिजनों और सफाई कर्मचारियों को समझाने पिक्चर पैलेस चौक पहुंचीं।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ जगदीश पंत भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाही का आवश्वासन दिया।
