Gangotri Avalanche: हिमस्खलन से दहला धराली, संकट की ओर इशारा
Gangotri Avalanche: गंगोत्री हाईवे (gangotri yatra) पर धराली और जांगला पुल के बीच में तीसरी बार चांग-थांग में हिमस्खलन (Gangotri Avalanche) हुआ है। जिस वजह से गंगोत्री धाम सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इस खबर की पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने की है।

पिछले महीने भी हुआ था हिमस्खलन (Gangotri Avalanche)
पिछले महीने 28 फरवरी को जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। जिसकी वजह से डबराणी, झाला के समीप और धराली और भैरवघाटी के बीच भारी हिमस्खलन हुआ था। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले स्थान में हिमस्खलन की चेतावनी पहले से ही दी थी।
Chakrata Accident: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो लोगों की हुई तत्काल मौत
दूसरी बार हुआ हिमस्खलन (Gangotri Highway Closed)
दूसरी बार फिर से धराली और जांगला पुल के बीच में चांग-थांग में हिमस्खलन हुआ था। बर्फबारी की वजह से गंगोत्री हाइवे बंद हो गया था। ऐसा होने पर आवाजाही बिल्कुल बंद हो गई थी। हिमस्खलन गंगोत्री हाईवे में करीब 100 मीटर नीचे भागीरथी नदी तक हुआ था।
Chakrata Accident: उत्तराखंड में आज दिल दहला देने वाली घटना घटी है। सुबह चकराता प्रखंड (Chakrata Accident) से जुड़े लोखंडी- बुधेर मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिस वजह से गाड़ी में सवार दो स्थानीय युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा गाड़ी में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार राजकीय अस्पताल चकराता में किया जा रहा है। सभी ग्राम लेबरा-लोहारी तहसील चकराता निवासी है।
Bhu Kanoon: देहरादून में भू-कानून का उल्लंघन करने वालों पर हुई कड़ी कार्रवाई
गाड़ी में सवार सभी लोग ग्राम लेबरा-लोहारी तहसील चकराता निवासी है। घटना सुबह 7:00 बजे की बताई जा रही है। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चकराता से हायर सेंटर विकास नगर और देहरादून के लिए रेफर किया गया।