धार्मिक

Vastu Tips: इन चीजों को घर में रखने से हो जाएंगे कंगाल, जल्द हटाएं 

Vastu Tips: जाने अनजाने में घर में कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं जोवास्तु दोष के कारण आपको हानि पहुंचा सकती हैं। वास्तु शास्त्र ऊर्जा पर आधारित है। वास्तु के अनुसार घर में रखा प्रत्येक सामान और उसकी दिशा में एक तरह की ऊर्जा होती है। यदि ऊर्जा सकारात्मक है तो घर में सुख समृद्धि होती है दूसरी और नकारात्मक ऊर्जा से घर में दुख और परेशानियां परिवार वालों को झेलनी पड़ती है। आईए जानते हैं आपके घर में ऐसी कौन सी चीज हैं (Vastu Tips)जिन्हें आपको तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसा न करने पर आप कंगाल भी हो सकते हैं। 

घर से जल्द हटाए यह चीजें (Vastu Tips)

टूटा हुआ कांच

अगर आपके घर में कोई टूटा हुआ कांच या शिक्षा है। या उसमें किसी भी प्रकार की दरार आ गई है तो इसे तुरंत बदल दीजिए(Vastu Tips)।ऐसा इसलिए क्योंकि टूटा शीशा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है। 

देवी देवताओं की फटी हुई तस्वीर

यदि आपके घर में देवी-देवताओं की फटी हुई तस्वीरें हैंतोआपको वह तुरंतहटा देनी चाहिए। इसके अलावा अगर आपके घर में किसी भी देवी-देवता की खंडित मूर्ति है तो उसे भी तुरंत बदल देना चाहिए। ऐसा न करने से आपको आर्थिक हानि हो सकती है। 

फटे और पुराने कपड़े घर में ना रखें

यह भी पढ़े : महिलाओं के लिए भारत कितना सुरक्षित? बलात्कार के मामलों का सच

ऐसा माना जाता है यदि आप अपने घर में फटे और पुराने कपड़े रखते हैं तो यह शुक्र ग्रह को बर्बाद कर देता है। ऐसा करने से आर्थिक तरक्की में रुकावट आती है। 

घर की घड़ी बंद है

अगर आपके घर की घड़ी बंद है या खराब हो गई है, तो इसे बिल्कुल भी घर में न रखें। बंद और खराब घड़ी रखने से कार्यों में कई तरह की बाधाएं आती हैं। 

घर में कांटेदार पौधे ना लगाएं

अगर अपने घर में पौधे लगाए हुए हैं तो यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन अपने घर में कांटेदार या जिन पौधों में से दूध निकलता हो ऐसे पौधे ना लगाएं। इस प्रकार के पौधे धन संबंधी परेशानियों के साथ-साथ अन्य समस्याएं भी उत्पन्न करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *