Health Fact: नींद में “गिरना” महसूस करना मजाक नहीं, दिमाग दे रहा संकेत
Health Fact: क्या आपको भी सोते समय कभी-कभी ऐसा लगता है कि आप अचानक गिरने वाले हैं? आमतौर पर ऐसा तब होता है, जब आप सोने जाते हैं। ऐसा होने पर नींद तो नहीं खोल लेकिन पूरा शरीर हिल जाता है। आपके पास सो रहे व्यक्ति की नींद जरूर खराब हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको सोते समय (Health Fact) अचानक से यह झटका क्यों लगाते हैं? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल को आखिरी तक जरूर पढ़े।

आखिर नींद में क्यों लगते हैं झटके?
नींद में लगने वाले झटके कुछ सेकेंड के लिए होते हैं। इसे वैज्ञानिक भाषा में हाइपनिक जर्क कहा जाता है। इसे स्लिप स्टार्ट के रूप में भी जाना जाता है। यह वॉलंटरी मसल्स कांट्रेक्शन है, जो कुछ लोग सोते समय महसूस करते हैं। ऐसा होने पर मांसपेशियों में झटका लगने की तरह महसूस होता है।
Summer Health Tips: चिलचिलाती गर्मी में कूल-कूल रखेंगे यह चार सुपरसीड्स
हाइपनिक जर्क का कारण (Health Fact)
हाइपनिक जर्क एक तरह का स्लिप मायोक्लोनस है। कुछ हाइपनिक जर्क हल्के होते हैं और इन पर मुश्किल से ही ध्यान जाता है। लेकिन कुछ जर्क ऐसे होते हैं जिसमें अचानक झटका महसूस होता है और व्यक्ति जाग जाता है। यह आम है और अजीब ढंग से होते हैं। इन सको का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन कुछ कारण उनकी संभावना को बढ़ा सकते हैं।
हाई अलर्ट पर होती है मसल्स
हाइपनिक जर्क तब महसूस होता है जब आप वेकफुलनेस और स्लिप (sleep psychology) के ट्रांसलेशन के बीच होते हैं। इस दौरान आपकी मसल्स को अचानक से झटका लगता है। इसे कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपका नर्वस सिस्टम पूरे दिन स्ट्रेस झेलता है। इसके बाद जब आप रिलैक्स करते हैं तो भी आपके मसल्स हाई अलर्ट पर होते हैं और प्रोटेक्टिव मेकैनिज्म के तौर पर इनमें जर्क लगता है।
Health Fact: हाई-हील्स से महिलाओं में बढ़ रहा तनाव, हैरान कर देगी स्टडी
बहुत ज्यादा थकान हो सकता है कारण (sleeping facts)
बहुत ज्यादा थकान भी हाइपनिक जर्क (Hypnic jerk) का एक आम कारण है। जब कोई व्यक्ति अनकंफरटेबल कंडीशन में सो जाता है। इसके साथ ही कैफ़ीन, निकोटिन या कुछ दवाई नींद आने या सोते रहने को मुश्किल बना सकती है। ऐसा करना हाइपनिक जर्क को न्योता देता है। लोगों को जर्क के साथ-साथ नींद में कुछ अन्य लक्षण भी अनुभव हो सकते हैं। इनमें ऐसा महसूस होना कि वह गिर रहे हैं या लड़खड़ा रहे हैं शामिल है। बिजली के झटके जैसे महसूस होना और असली लगने जैसा सपना जो अक्सर गिरने के बारे में होता है ऐसा होना आम है।
क्या हाइपनिक जर्क से हो सकता है मौत का खतरा?
हाइपनिक जर्क (sleeping problems) खतरनाक नहीं है। यह किसी तरह के हेल्थ इश्यू का संकेत नहीं है। जब तक यह परेशानियां अन्य लक्षण, जैसे असंयम, चोट, दर्द या भ्रम का कारण ना बने। अगर यह बहुत ज्यादा और तेज है तो इसकी वजह से सोने में परेशानी हो सकती है जिससे अनिद्रा हो सकती है।
New Research: दिमाग पर प्लास्टिक की परत, नई महामारी की शुरुआत